{"_id":"6ab8086f73dcc661d80b1f2d","slug":"theft-of-temple-offerings-should-not-become-an-election-issue-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-159653-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ावा चोरी विवाद खत्म हो, चुनाव में न बने राजनीतिक मुद्दा: आलोक कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ावा चोरी विवाद खत्म हो, चुनाव में न बने राजनीतिक मुद्दा: आलोक कुमार
Sat, 26 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में चोरी के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार को विवाद खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है, इसलिए 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।
आलोक कुमार ने दावा किया कि एसआईटी की चार्जशीट में ट्रस्ट, ट्रस्टियों, महासचिव चंपत राय और मंदिर प्रबंधन की ओर से किसी अपराध या गड़बड़ी का तथ्य सामने नहीं आया है। उनके अनुसार, चढ़ावा गिनने की प्रक्रिया में कुछ लोगों ने रकम की चोरी की, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को मिले कीमती सामान सुरक्षित हैं और उनका पूरा हिसाब रखा गया है।
उन्होंने बताया कि चार्जशीट में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव समेत कई लोगों को गवाह बनाया गया है, जबकि आठ आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। आलोक कुमार ने अदालत से मामले की रोजाना सुनवाई कर आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि करीब 70 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब तथ्यों को स्वीकार कर विवाद खत्म किया जाना चाहिए।