फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The year will end amidst dense fog and cold wave

Ayodhya News: घने कोहरे और शीतलहर के बीच ही होगी साल की विदाई

Sat, 27 Dec 2025 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The year will end amidst dense fog and cold wave
42-ठंड व गलन में परेशान यात्री।-संवाद
अयोध्या। एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में घने कोहरे और शीतलहर के बीच ही वर्ष 2025 की विदाई होने की संभावना है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवा के चलते फिलहाल आने वाले दिनों में कोहरे और गलन से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह भी कहीं घने तो कहीं हल्के कोहरे में सिमटी रही। इसके चलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रखनी पड़ी। दिन चढ़ने के साथ कोहरा कम हुआ लेकिन आसमान में बादल छाए रहने से धूप नहीं निकल पाई। रात से ही कोहरे के चलते जलवाष्प की बूंदे हल्की फुहारों के रूप में पड़ती रहीं। यह सिलसिला सुबह भी जारी रहा। ऐसे में सड़कें और गलियां भीग गईं।
विज्ञापन


पूरे दिन सर्द हवाओं के साथ ठंड सताती रही। गर्म कपड़े भी इससे जूझने में नाकाफी साबित हुए। घरों के बाहर और सड़कों के आसपास लोग अलाव के आसपास सिमटे नजर आए। मौसम के ऐसे ही मिजाज के बीच अधिकतम तापमान शुक्रवार की तुलना में 1.5 डिग्री बढ़कर और सामान्य से 7.5 डिग्री की गिरावट के साथ 14 डिग्री सेल्सियस पर रहा। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में 0.5 और सामान्य से 3.5 डिग्री बढ़कर 10.5 रहा। 3.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी रही। शाम होने के बाद एक बार फिर ठिठुरन में इजाफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो रहा है। यह अभी पहुंचा नहीं है। इसकी गति धीमी है। 29 से 30 दिसंबर तक इसके पहुंचने की संभावना है। इसके चलते कोहरे और शीतलहर का प्रभाव और बढ़ेगा। रविवार को भी सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ यह कम होगा। औसत तापमान सामान्य से कम रह सकता है। शीतलहर से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed