फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The water level of the Saryu rose by 23 centimeters in 24 hours

Ayodhya News: सरयू का जलस्तर 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर बढ़ा

Thu, 23 Jul 2026 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 23 Jul 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Saryu rose by 23 centimeters in 24 hours
बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर।
रुदौली। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 23 सेंटीमीटर बढ़ा है, प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है और राहत कार्यों की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक पिछले चौबीस घंटे में सरयू का जलस्तर 92.000 मीटर से बढ़कर 92.230 मीटर हो गया। नदी खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। गिरिजा, बनबसा और सरयू बैराजों से कुल 2 लाख 65 हजार से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया प्रशासन जलस्तर पर लगातार नजर रखे हुए है। लोगों से नदी किनारे न जाने और अफवाहों से बचने की अपील की। बाढ़ चौकियों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की भी तैयारी है। प्रशासन महंगू का पुरवा, अब्बूपुर, कैथी, कैथी मांझा और सल्लाहपुर जैसे तटीय गांवों पर विशेष नजर रख रहा है। राहत एवं बचाव के लिए दो नावें तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed