फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The voter was made a locality, the father a village

Ayodhya News: मतदाता को बना दिया मोहल्ला, पिता को गांव

Wed, 14 Jan 2026 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 14 Jan 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
The voter was made a locality, the father a village
फोटो-25-मतदाता सूची में अजब गजब
सोहावल। प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) ने तहलका मचा रखा है। एक विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में मतदाताओं के नाम विलोपित हो रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदार कितनी सतर्कता और निष्ठा से कार्य कर रहे हैं इसकी बानगी सोहावल तहसील की ग्राम पंचायत रौनाही में सामने आई है। यहां एक बूथ पर मतदाता को गांव का मोहल्ला और पिता को गांव ही बना दिया। मतदाता की फोटो यथावत रखी है।
विज्ञापन

लगभग दो महीने तक चले इस विशेष पुनरीक्षण अभियान में बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 391635 मतदाताओं का एसआईआर पूरा कराया गया है। सोहावल तहसील क्षेत्र के रौनाही गांव में तैनात पुनरीक्षण कर्मियों ने इसे लेकर जो कमाल दिखाया उसे एक बानगी माना जा रहा है। गांव रौनाही के क्रमांक 179 पर मतदाता के नाम की जगह मोहल्ले का नाम बारीया टोला और पिता के नाम की जगह गांव का नाम रौनाही फीड कर दिया गया है। प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान में की गई इस भारी लापरवाही पर जिम्मेदार गलतियां सामने आने पर सुधार कराए जाने की बात कह रहे हैं। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इतने बड़े कार्यक्रम में कुछ गलतियां हो सकती हैं। जहां-जहां सामने आ रही हैं उनका सुधार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed