फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The VIP pass was fake, Ram Mandir Trust confirmed

Ayodhya News: फर्जी था वीआईपी पास, राम मंदिर ट्रस्ट ने की पुष्टि

Sun, 16 Feb 2025 08:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 16 Feb 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
The VIP pass was fake, Ram Mandir Trust confirmed
अयोध्या। पंजाब से आए श्रद्धालु को रामलला के दर्शन के लिए दिया गया वीआईपी पास फर्जी था। पुलिस की जांच में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, सह आरोपी महिला और टूरिस्ट गाइड को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। फर्जी पास के जरिए अब तक बहुत से लोगों के शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

लुधियाना के पंचशील बिहार बाड़ेवाल रोड निवासी संजीव कुमार गुप्ता से श्रीरामलला का वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर ठगी हुई थी। उन्हें दिया गया वीआईपी पास मंदिर गेट पर फर्जी बताया गया था। उन्होंने सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी जयकेश सिंह, टूरिस्ट गाइड सतेंद्र तिवारी व मीनाक्षी नामक एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने पास के सत्यापन के लिए मंदिर ट्रस्ट से संपर्क साधा तो वहां से यह पास जारी न होने का दावा किया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने फर्जी पास उपलब्ध कराया था। हालांकि अभी तक पुलिस मुख्य आरोपी तक तो नहीं पहुंच सकी है, लेकिन सह आरोपी मीनाक्षी व सतेंद्र को हिरासत में लिया गया है। अब तक हुई जांच में इन दोनों आरोपियों की भूमिका स्पष्ट नहीं हो सकी है। मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने पर इससे जुड़े गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी जयकेश सिंह शहर के अवधपुरी कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहता है। महिला आरोपी मीनाक्षी अपने पति से अलग होकर साहबगंज में रहती है। उसने एक कार खरीदी है, जिसका संचालन टूर एंड ट्रैवल्स से होता है। वह लोग होटलों में भी संपर्क रखते हैं और श्रद्धालुओं को वाहन उपलब्ध कराते हैं। जयकेश टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस तो करता है, लेकिन उसके पास निजी वाहन नहीं हैं, बल्कि वह वाहन चालक है। मीनाक्षी समेत कई लोगों से संपर्क करके वह वाहन उपलब्ध कराता है और उनसे कमीशन लेता है। तीसरा आरोपी सतेंद्र तिवारी टूरिस्ट गाइड का काम करता है, जिसे किसी अन्य ने जयकेश के कहने पर उपलब्ध कराया था। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि अब तक की छानबीन में जयकेश सिंह मुख्य आरोपी है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed