फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The throne is ready, Ram Darbar will be established on the first floor

Ayodhya News: सिंहासन तैयार, प्रथम तल पर होगी राम दरबार की स्थापना

Tue, 18 Mar 2025 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
The throne is ready, Ram Darbar will be established on the first floor
अयोध्या। रामनवमी से पहले राम दरबार बनकर तैयार हो गया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार राम दरबार के सिंहासन की तस्वीर जारी की है। इसके अलावा ट्रस्ट ने सप्तमंडपम व कुबेर टीला की भी तस्वीर सार्वजनिक की है। सप्तमंडपम का 96 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


ट्रस्ट ने भव्य राम मंदिर की आठ नई तस्वीरें जारी की हैं। इसमें प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना के लिए सफेद संगमरमर का सिंहासन बनकर तैयार हो गया है। भूतल की तरह ही प्रथम तल पर सिंहासन बनाया गया है। गर्भगृह में भव्य नक्काशी की गई है। राम दरबार की स्थापना की तिथि ट्रस्ट ने 30 अप्रैल तय की है। राम दरबार में भगवान सीताराम की मूर्ति एक ही पत्थर में बनाई गई है, जबकि भरत, शत्रुहन, लक्ष्मण व हनुमान की मूर्ति एक साथ स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन


सप्तमंडपम की प्रगति भी दिखाई गई है। इसके खंभे जयपुर के पिंक सैंड स्टोन से बनाये गए हैं। इनमें भी भव्य नक्काशी की गई है। सभी सात मंदिर बनकर तैयार हो चुके हैं। पांच मंदिर का शिखर भी बन गया है। जबकि दो मंदिर के शिखर का काम मार्च के अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed