Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The temple complex resonated with the chanting of Mangal-Swasti

Ayodhya News: मंगल-स्वस्ति गान से गूंजा मंदिर परिसर

Tue, 25 Nov 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The temple complex resonated with the chanting of Mangal-Swasti
65-राम मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड गायक उदित नारायण, लोक गायिका मालिनी
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर रविवार को भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा के अद्वितीय संगम से भर उठा। धर्मध्वजारोहण के पावन अवसर पर आयोजित मंगल-स्वस्ति गान ने पूरे परिसर को दिव्य वातावरण से आच्छादित कर दिया। देशभर से आए मशहूर कलाकारों ने अपनी आवाज में भक्ति का ऐसा रस घोला कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रख्यात गायक उदित नारायण ने श्रीराम चरितमानस के चयनित पदों को अपनी सौम्य व सुरीली वाणी में प्रस्तुत किया, तो पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने अवधी और ब्रज के राम–भक्ति गीतों से वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय कर दिया। चेन्नई की रंजनी गायत्री, पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने भी संत परंपरा में रचित मंगलाचरण और स्तोत्रों का गायन कर भारत की बहुरंगी रामकथा परंपरा को एक स्वर में बांध दिया। करीब ढ़ाई घंटे तक हुए इस गान ने मेहमानों को अभिभूत किया।
विज्ञापन

इस संगीत महायज्ञ का समन्वयन अयोध्या की सांस्कृतिक परंपरा के ज्ञाता यतींद्र मिश्र ने किया है, जिनके निर्देशन में रामकथा-संगीत की सर्वश्रेष्ठ रचनाएं एक मंच पर अपने दिव्य रूप में प्रकट हुईं। श्रद्धालुओं ने इसे “अयोध्या का अब तक का सबसे दिव्य संगीत अनुभव” बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने भारत दर्शन के म्यूरल देखे

ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर परिसर में स्थापित ‘भारत दर्शन’ के भव्य म्यूरल का अवलोकन किया। परकोटा के अंदर अन्नपूर्णा मंदिर में स्थापित म्यूरल देश की सांस्कृतिक एकता, लोकपरंपराओं और रामकथा से जुड़े विविध प्रदेशों की कला-शैलियों को दर्शाते हैं। म्यूरल का स्केच बनाने वाले पद्मश्री वासुदेव कामत व अयोध्या राज परिवार के सदस्य यतींद्र मिश्र ने पीएम नरेंद्र मोदी को म्यूरल का भाव इसकी पटकथा की जानकारी दी। पीएम ने म्यूरल के पटकथा की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed