{"_id":"6ab4192a06607fe92a05641c","slug":"the-tarpaulin-removed-the-traders-severed-fingers-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-159443-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तिरपाल हटाते समय व्यापारी की अंगुली कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तिरपाल हटाते समय व्यापारी की अंगुली कटी
Wed, 23 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कच्चाघाट में बुधवार को अतिक्रमण हटाते समय एक व्यापारी की अंगुली कट गई। घायल व्यापारी सूरज गुप्ता को पांच टांके लगाए गए हैं। उन्होंने कोतवाली अयोध्या में इस संबंध में एक शिकायती पत्र दिया है।
सूरज गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान पर तिरपाल लगा था। वह अपनी दुकान पर लगा तिरपाल खुद हटा रहे थे। तभी प्रवर्तन दल के अमरजीत और बृजेश सिंह ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी हाथ की अंगुली कट गई। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक भीड़ जुटी रही।
व्यापारियों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी गई। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मामले की जानकारी दी। व्यापारियों ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने चाकू से हमला किए जाने की बात से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान तिरपाल को ब्लेड से काटा जा रहा था।