फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The swing will be constructed on the lines of London Eye

Ayodhya News: लंदन आई की तर्ज पर होगा झूले का निर्माण

Sat, 24 May 2025 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
The swing will be constructed on the lines of London Eye
अयोध्या। प्रदेश के आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि ग्रीन फील्ड टाउनशिप योजना में ग्रीन एरिया को विशेष महत्व दिया गया है। लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में हरित क्षेत्र और लंदन आई की तर्ज पर भव्य व्हील (झूला) का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही रामायण थीम पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन स्थल भी विकसित किए जाएंगे, जो आने वाले समय में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन


आवास आयुक्त शनिवार को आयुक्त कार्यालय के सभागार में जिले में आवास विकास परिषद की ओर से संचालित ग्रीन फील्ड टाउनशिप परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इस परियोजना के लिए भूमि अर्जन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। डॉ. सिंह ने निर्देशित किया कि शेष अवार्डों की घोषणा शीघ्र की जाए। जिन गांवों में अवार्ड घोषित किए जा चुके हैं, वहां तत्काल कब्जा उपलब्ध कराया जाए, जिससे परियोजना का क्रियान्वयन समयबद्ध ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन



बैठक में बताया गया कि अब तक लगभग 550 एकड़ भूमि पर कब्जा प्राप्त किया जा चुका है। 750 एकड़ भूमि का कब्जा भी अगले सप्ताह तक मिल जाने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना कुल 1790 एकड़ क्षेत्र में विस्तारित है। इसे आवास विकास परिषद की ओर से संचालित किया जा रहा है। परियोजना के तहत विभिन्न राज्यों की सरकारों को विश्राम गृहों के लिए भूमि आवंटित की गई है। इसके अलावा बड़े होटल प्रतिष्ठानों को जीएफटी योजना के तहत नीलामी के माध्यम से भूमि आवंटित की गई है। शीघ्र ही इन स्थलों पर होटलों, मठों और आश्रमों का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवास आयुक्त ने कहा कि यह योजना राम जन्मभूमि से सिर्फ पांच-छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण आमजन में इसे लेकर अत्यधिक उत्साह देखा जा रहा है। परिषद से इस बारे में विभिन्न स्थानों से निरंतर पूछताछ की जा रही है। यह इस परियोजना की लोकप्रियता का संकेत है। समीक्षा बैठक के बाद आवास आयुक्त ने 45 मीटर चौड़ी सड़क, ड्रेनेज व अन्य निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर आयुक्त, एडीएम भूमि, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, मुख्य वास्तुविद, उप आवास आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed