{"_id":"699b2799c0ca5ab26c02115e","slug":"the-suryavanshi-kshatriya-community-will-hold-a-two-day-grand-panchayat-ayodhya-news-c-97-1-ayo1027-143731-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की दो दिन लगेगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की दो दिन लगेगी महापंचायत
Sun, 22 Feb 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15 सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की रविवार को हुई बैठक में शामिल लोग- संवाद
पूरा बाजार। सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की महापंचायत 21 और 22 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह आयोजन पूरा ब्लॉक की ग्रामसभा राजेपुर में होगा। आयोजन को लेकर रविवार को बैठक हुई जिसमें तैयारियां भी परखीं गईं।
महापंचायत व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन गोसाईगंज विधायक अभय सिंह एवं उनके पिता भगवान बख्श सिंह के नेतृत्व में होगा। महापंचायत की रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को राजा दशरथ समाधि स्थल प्रांगण, पूरा में समाज के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाज के अध्यक्ष भगवान बख्श सिंह और संरक्षक गुरुप्रसाद सिंह ने बताया कि 14 कोस के सूर्यवंशी मुखियाजनों के साथ आयोजन की रणनीति और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापंचायत के बाद भंडारे का आयोजन भी होगा। इसमें अयोध्या सहित आसपास के जिलों के 121 गांवों से लगभग 25 हजार क्षत्रिय बंधुओं के साथ अन्य संबंधी एवं आमंत्रित अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। बैठक का संचालन लालसाहब सिंह ने किया। इस दौरान विशेष आयोजन समिति का गठन कर वरिष्ठजनों और प्रतिनिधियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।
विधायक अभय सिंह ने कहा कि यह महापंचायत समाज की एकता, शिक्षा और प्रगति की दिशा में ऐतिहासिक पहल साबित होगी। उन्होंने सभी सूर्यवंशी बंधुओं से एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।