{"_id":"65a427e0532c0fa6400ecf06","slug":"the-sun-covered-with-a-blanket-of-fog-faizabad-news-c-97-1-slko1021-8729-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सूरज ने ओढ़ी कोहरे की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सूरज ने ओढ़ी कोहरे की चादर
Sun, 14 Jan 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
ठंड व गलन के बीच इस तरह घरों से निकले लोग।-संवाद
अभी दो दिन भीषण शीत लहर से निजात के आसार नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। आसमान में बादल नहीं हैं। कोहरे की मजबूत चादर बन गई है। बादल जैसा दिख रहा है। इसके कारण सूर्य की किरणें धरती पर नहीं आ पा रही हैं। ठंड और कोहरे से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अगले दो दिन अभी शीतलहर से निजात के आसार नहीं हैं।
सप्ताह भर से शीतलहर कहर बरपा रही है। कोहरे की वजह से शनिवार और रविवार की रात को विजिविलटी 20 मीटर से भी कम रही। दिन और रात का औसत तापमान गिर गया तो ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। हाईवे पर रात दस बजे तक तो इक्का दुक्का वाहन दिख रहे थे, लेकिन इसके बाद चालकों ने वाहनों को किनारे खड़ा कर दिया। कोहरे की वजह से आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा था।
रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसीलिए ठंड के साथ गलन महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम में किसी परिवर्तन की संभावना नहीं है। शीत लहर जारी रहेगी।