फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The situation started changing, doctors and health workers arrived on time

Ayodhya News: बदलने लगे हालात, समय से पहुंचे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी

Wed, 28 Jan 2026 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 28 Jan 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
The situation started changing, doctors and health workers arrived on time
25-सुबह 10:17 बजे पीएचसी शांतिपुर में मरीज की खून जांच करते लैबकर्मी।-संवाद
हनुमतनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का 'कितनी सुधरी बुनियादी चिकित्सा सेवा' अभियान का अब असर दिखने लगा है। बुधवार को हमारी टीम ने सुबह 10:15 बजे पीएचसी शांतिपुर की पड़ताल की तो हालात बदले नजर आए। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद मिले। संसाधन व व्यवस्थाएं भी कमोवेश दुरुस्त मिलीं।
विज्ञापन

हमारी टीम ने 21 जनवरी से 'कितनी सुधरी बुनियादी चिकित्सा सेवा अभियान' शुरू किया है। इसके तहत पहले दिन 20 जनवरी को पीएचसी मड़ना की पड़ताल की गई तो खामियों का अंबार मिला। अगले दिन हमारी पीएचसी कोछा बाजार गई तो वहां न डॉक्टर न मिले न स्वास्थ्यकर्मी। हेल्थ एटीएम अक्रियाशील था। गंदगी का अंबार मिला। शौचालय और पेयजल के इंतजाम भी दुरुस्त नहीं मिले। अगले दिन टीम पीएचसी चौरे बाजार गई तो वहां एक घंटे तक ताला लटका मिला। यहां भी खामियां की भरमार रही।
विज्ञापन

अपर निदेशक डॉ. बीके सिंह चौहान ने अमर उजाला में छपी खबरों का संज्ञान लिया और 23 जनवरी को पीएचसी मड़ना, दर्शननगर और सीएचसी पूरा बाजार का निरीक्षण किया। तमाम गड़बड़ियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी चिकित्सक और कर्मियों के समय से अस्पताल आने, शौचालय और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने समेत अन्य निर्देश दिए। सीएमओ को पत्र लिखकर निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्देशों की हकीकत जानने के लिए बुधवार को हमारी टीम पूराबाजार के पीएचसी शांतिपुर गई। सुबह 10:15 बजे ही यहां डॉक्टर समेत सभी कर्मचारी मौजूद मिले। डॉ. अमरनाथ गुप्ता मरीज देख रहे थे। लैब टेक्नीशियन सौरभ पांडेय खून जांच कर रहे थे। लैब सहायक अजय कुमार, वार्डबॉय विशाल सिंह, एएनएम आकांक्षा वर्मा मौजूद थीं। डॉ. अमरनाथ ने बताया कि फार्मासिस्ट अखंड प्रताप सिंह की ड्यूटी मेले में लगी है।


वहीं, हेल्थ एटीएम चालू मिला। आरओ, हैंडपंप और शौचालय चालू हालत में मिले। खून की 22 प्रकार की जांच और दवायें उपलब्ध रहीं। हालांकि, भर्ती कमरे में खिड़कियां नहीं मिलीं। परिसर में स्थित डॉक्टर के जर्जर आवास में ताला बंद मिला। ओपीडी की फर्श कई जगह टूटी मिली। बाउंड्री के मुख्य गेट के बगल मलबा और ठीक सामने खड़ंजा के बगल भारी मात्रा में जानवर का गोबर रखा मिला। अपर निदेशक ने बताया कि आगे भी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। खामियां मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

25-सुबह 10:17 बजे पीएचसी शांतिपुर में मरीज की खून जांच करते लैबकर्मी।-संवाद

25-सुबह 10:17 बजे पीएचसी शांतिपुर में मरीज की खून जांच करते लैबकर्मी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed