फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The secret to fighting diseases lies hidden in dragon fruit.

Ayodhya News: ड्रैगन फ्रूट में छिपा है बीमारियों से लड़ने का राज

Sat, 26 Sep 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 26 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The secret to fighting diseases lies hidden in dragon fruit.
अयोध्या। बाहर से लाल-गुलाबी और भीतर से सफेद या लाल दिखने वाला ड्रैगन फ्रूट अब सिर्फ 300 रुपया किलो वाला महंगा फल नहीं रह गया है। अवध विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने इसमें ऐसी ताकत ढूंढ निकाली है, जो बीमारी से लड़ने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन

शोध में पता चला कि ड्रैगन फ्रूट का लाल रंग यूं ही नहीं है। इसमें बेटालेन नाम का तत्व होता है, जो शरीर में सूजन पैदा करने वाली प्रक्रिया को रोक सकता है। इसके अलावा इसमें क्वेरसेटिन, पॉलीफेनोल और कैरोटिनॉयड जैसे तत्व भी मिले हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये तत्व शरीर में सूजन को कम करते हैं।
विज्ञापन


प्रो. नीलम ने बताया कि यह कोई दवा नहीं है। इसको खाने से मधुमेह या हृदय रोग ठीक हो जाएगा, ऐसा दावा नहीं है। लेकिन हां, पहले के कुछ शोध में मधुमेह के मरीजों में शुगर कंट्रोल और नसों के बेहतर काम करने के संकेत मिले हैं। इस शोध का फायदा दो जगह होगा। एक तो किसानों को अच्छी किस्म चुनने में मदद मिलेगी। दूसरा, आने वाले समय में इसी फल से पाउडर, जूस और पोषण उत्पाद बन सकते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शोध उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूपी-सीएसटी), लखनऊ के माध्यम से वित्तपोषित परियोजना मार्फोलॉजीकल, बायोकेमिकल एंड मॉलिक्यूलर प्रोफाइलिंग ऑफ ड्रैगन फ्रूट एंड इलुसिडेशन ऑफ बायोएक्टिव पोटेंशियल के अंतर्गत किया गया है। विश्वविद्यालय के जैव रसायन विभाग की प्रो. नीलम पाठक, डॉ. मणिकांत त्रिपाठी, डॉ. पंकज सिंह और शोध छात्रा तृप्ति शुक्ला की टीम ने दो साल तक इस पर काम किया है।


इसे दवा समझकर मत खाइए
शोधार्थियों के अनुसार, ड्रैगन फ्रूट को दवा समझकर मत खाइए, इसे फल की तरह खाइए। इसमें फाइबर ज्यादा है, पेट ठीक रखता है। विटामिन और खनिज भी हैं। अगर मधुमेह, मोटापा या दिल की बीमारी से बचना चाहते हैं तो इसे हफ्ते में दो-तीन बार थाली में शामिल कर सकते हैं। अभी इस पर बड़े स्तर पर मानव परीक्षण बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed