{"_id":"67dae82bbae9cc735607a100","slug":"the-process-of-installing-hand-pumps-and-water-coolers-started-in-avadh-university-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-126453-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में हैंडपंप और वाटर कूलर लगाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में हैंडपंप और वाटर कूलर लगाने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में शिक्षक कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार हैंडपंप और वाटर कूलर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही पुराने हैंडपंपों की मरम्मत करवा दी गई है। शिक्षक कैबिनेट की दूसरी बैठक में पिछली बैठकों में किए गए निर्णय को लेकर अमल की प्रक्रिया पर कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने फीडबैक लिया।
बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर विश्वविद्यालय में गठित हुई शिक्षक कैबिनेट की दूसरी बैठक हुई। सुबह 10:30 बजे से कौटिल्य प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. गोयल की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक करीब एक घंटे तक चली। बैठक में सबसे पहले कुलपति ने शिक्षक कैबिनेट की पहली बैठक में किए गए निर्णय पर अमल किए जाने की प्रगति के बारे में पूछा। इस दौरान बताया गया कि विश्वविद्यालय परिसर के न्यू और ओल्ड कैंपस में छह नए हैंड पंप लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीन पुराने हैंडपंपों की मरम्मत करवा दी गई है। इससे पेयजल की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। दो वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद अन्य हैंडपंप और वाटर कूलर लगाए जाएंगे।
पहले चरण में तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में वाटर कूलर लगाए गए हैं। दूसरे चरण में विश्वविद्यालय परिसर के अन्य स्थानों पर वाटर कूलर और हैंडपंप लगाए जाएंगे। कुलपति प्रो. गोयल ने विश्वविद्यालय की कार्य परिषद, विद्या परिषद समेत अन्य उच्च स्तरीय समितियों के सदस्यों और परीक्षकों के बिलों के भुगतान को लेकर जानकारी मांगी। इस दौरान बताया गया कि सभी बिलों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करने की प्रक्रिया प्रभावी कर दी गई है। उन्होंने इस संबंध में पत्रावली मंगवा कर उसका अवलोकन भी किया। साथ ही यह जानने की कोशिश की कि बिलों के त्वरित भुगतान में किस स्तर पर दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
कुलपति ने कहा कि बिलों के भुगतान की त्वरित प्रक्रिया को अमल में लाया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल पारिवारिक कारणों से अनुपस्थित रहे। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. संत शरण मिश्र, कला संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, विधि संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार राय, प्रो. एसके रायजादा, कुलसचिव उमानाथ और सहायक अभियंता सिविल आरके सिंह मौजूद रहे।