फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The precincts of the city of Ram resounded with the auspicious sounds of the Panchavadyam

Ayodhya News: पंचवाद्यम की मंगलध्वनि से गुंजायमान हुआ रामनगरी का प्रांगण

Fri, 07 Aug 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 07 Aug 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
The precincts of the city of Ram resounded with the auspicious sounds of the Panchavadyam
राम मंदिर में प्रस्तुति देते केरल से आए स्वयंसेवक।

विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में शुक्रवार की सुबह भक्ति और संस्कृति के अनूठे संगम की साक्षी बनी। श्रीराम जन्मभूमि परिसर की यज्ञशाला में केरल से आए मनोज नारायण के नेतृत्व में 25 स्वयंसेवकों ने पारंपरिक पंचवाद्यम की मंगलध्वनि प्रस्तुत की। सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह आयोजन करीब दो घंटे चला। चेंडा, इलथालम, कोम्बू समेत पारंपरिक वाद्यों की लयबद्ध प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

राम मंदिर के धार्मिक कार्यक्रम प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम के बाद सभी स्वयंसेवकों ने श्रीरामलला, राम परिवार और परकोटे के सभी देवालयों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा रामनिवास में भोजन-प्रसाद ग्रहण किया। यह सांस्कृतिक प्रस्तुति उत्तर और दक्षिण भारत की परंपराओं के समन्वय तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का सशक्त संदेश बनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed