Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Pradhan Association expresses happiness over the decision to appoint Pradhans as administrators

Ayodhya News: प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले पर प्रधान संघ ने जताई खुशी

Tue, 26 May 2026 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 26 May 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
The Pradhan Association expresses happiness over the decision to appoint Pradhans as administrators
हौसलानगर में प्रधानों को मिठाई ​खिलाते प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह।
अयोध्या। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के सरकार के फैसले का अखिल भारतीय प्रधान संघ ने स्वागत करते हुए इसे प्रधानों के संघर्ष और एकता की जीत बताया। हौसलानगर में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में जिले के प्रधानों, प्रधान संघ के पदाधिकारियों और पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई व पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था और पहले से ही यह स्पष्ट हो रहा था कि तय समय में पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं हो पाएगा। इसी को लेकर अयोध्या जिले के सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान लगातार संघर्ष कर रहे थे कि सरकार समय से चुनाव कराए और यदि चुनाव नहीं करा पाती है तो प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए।
विज्ञापन

यह संगठन की एकता व संघर्ष का परिणाम
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सोमवार को लिया गया निर्णय प्रधानों की मांग के अनुरूप है, जिसका संगठन ने स्वागत करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह संगठन की एकता और ब्लॉक से लेकर मुख्यालय स्तर तक किए गए संघर्ष का परिणाम है। इसी क्रम में धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महासचिव अभिषेक भद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया, जिला उपाध्यक्ष रक्षा राम यादव ने निर्णय का स्वागत किया इसमें संघ का भी धन्यवाद कि उनके संघर्ष ने गांव में नेतृत्व विहीन ग्राम नहीं होने दिया, गांव की सरकार में गांव का प्रधान ग्राम जन की हर समस्या के समाधान काम करते हैं। अब आगे में विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। विकास तिवारी ने संघ के जिलाध्यक्ष व सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भदोखर से तैयारी कर रहे जगदीश यादव ने कहा कि आर्थिक नुकसान हुआ पर गांव की सरकार एक प्रधान के पास है किसी अधिकारी के पास नहीं यह स्वागत योग्य है। हमें कुछ और समय मिल गया इससे अपनी तैयारी जारी कर आगे चुनाव जीतेंगे। इस दौरान जिला सचिव रवि वर्मा, जिला सचिव जुनैद अंसारी, ऊदल यादव और समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed