फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The postmortem was conducted by a panel of doctors and videography was done

Ayodhya News: डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, हुई वीडियोग्राफी

Mon, 08 Sep 2025 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 08 Sep 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
The postmortem was conducted by a panel of doctors and videography was done
अयोध्या। कैंट क्षेत्र के मुमताजनगर निवासी महंगू चौरसिया (65) की हत्या के बाद सोमवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई है। हालांकि, अब तक हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम है, लेकिन चार टीमें मामले की छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन

मुमताजनगर निवासी किसान महंगू चौरसिया राजगीर का काम करते थे। रविवार की दोपहर लगभग एक बजे वह घर से निकले थे। लगभग 03:30 बजे उनका खून से लथपथ शव दराबगंज निवासी बेचनलाल चौरसिया के गन्ने के खेत में मिला था। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पंकज सिंह के नेतृत्व में लगी एक टीम गांव या आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सर्विलांस सेल की टीम काम कर रही है। वहीं, उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में एक अन्य टीम गांव में डेरा डाले है और महिलाओं से पूछताछ कर रही है। चौथी टीम खेत-खलिहान से लेकर आसपास के इलाकों से कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इन तमाम प्रक्रियाओं के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ अहम सुराग नहीं लगे हैं। यहां तक हत्या की वजह भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि मृतक तांत्रिक भी था। इस लिहाज से भी जांच की जा रही है। उनसे मिलने-जुलने वाले से भी पूछताछ की जा रही है।


सूत्रों के अनुसार दोपहर 01:30 बजे मृतक घटनास्थल से लगभग 20 मीटर पहले लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वह तेजी से खेत की तरफ बढ़ रहे थे। उनसे पहले व बाद में उधर से गुजरने वाले लगभग छह-सात लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। हालांकि, घटनास्थल के आसपास मृतक का निजी खेत नहीं है, बल्कि उनके बेटे ने बटाई पर दूसरे का खेत लिया है। उनके तीनों बेटे अलग-अलग अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऐसे में उस खेत की तरफ मृतक के जाने का औचित्य भी समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed