फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The police were not only strict but also showed readiness in service

Ayodhya News: सख्ती ही नहीं, सेवाभाव में भी तत्पर दिखी पुलिस

Sun, 02 Nov 2025 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 02 Nov 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
The police were not only strict but also showed readiness in service
1-नयाघाट ​स्थित खोया-पाया कैंप में श्रद्धालुओं को लंच पैकेट बांटते कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा व
अयोध्या। मंदिर-मस्जिद के सदियों पुराने विवाद के पटाक्षेप के बाद अब पुलिस की धारणा भी बदल गई है। इसी का असर रहा कि परिक्रमा के दौरान पुलिस सिर्फ सख्ती में ही नहीं, बल्कि सेवा भाव में भी तत्पर दिखी। इसकी वजह से श्रद्धालु भी मानवीय पुलिस का चेहरा आंखों में संजोए वापस लौटे।
विज्ञापन

एक समय में अयोध्या विवादों की नगरी के रूप में मशहूर थी। 30 अक्तूबर और दो नवंबर, 1990 को हुए गोली कांड के बाद से ही यहां की संवेदनशीलता और बढ़ गई थी। इसके बाद तो इस तरह की हिंसक गतिविधि नहीं हुई, लेकिन विभिन्न मौकों पर मंदिर-मस्जिद को लेकर हुए आंदोलनों में पुलिस का बेहद सख्त चेहरा सामने आया, जो आमजन से लेकर श्रद्धालुओं तक के जेहन में मानो कैद हो गया।
विज्ञापन

अब ऐसा दृश्य अयोध्या से ओझल हो चुका है। कुछ दिन पहले तक सख्त दिखने वाली पुलिस अब मानो रामभक्त हो गई है। इसकी तस्वीरें यहां समय-समय पर दृश्यमान होती हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ही यह दौर बदला है, जो महाकुंभ से लेकर विभिन्न मौकों पर नजर आता है। शनिवार को हुई परिक्रमा में भी ऐसा ही नजारा दिखा, जहां पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया घाट पर बने खोया-पाया कैंप से सैंकड़ों बिछड़ों को उनके परिजनों से मिलाया। अपनों से खोए लगभग दो सौ श्रद्धालुओं को कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा और चौकी इंचार्ज नया घाट अनुराग पाठक की टीम ने भोजन कराया। वहीं, पंचकोसी परिक्रमा के दौरान गुम हुई नौ साल की बच्ची पुलिस की तत्परता से परिजनों तक पहुंची। उसकी फोटो पुलिस ग्रुप में प्रसारित की गई, जिसकी बदौलत उसके पिता को खोजने में आसानी हुई। पुलिस की मानवीयता के यह दृश्य उनकी बदली धारणा को बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed