फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The players put up a brilliant performance in skating.

Ayodhya News: स्केटिंग में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Wed, 15 Jul 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 15 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The players put up a brilliant performance in skating.
अयोध्या। मकबरा स्टेडियम में बुधवार को जनपद स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी गति, संतुलन और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिनमें बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्णायकों ने प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। अंडर-8 बालक वर्ग में आर्यन सिंह प्रथम, अथर्व गुप्ता द्वितीय व अंश तिवारी तृतीय, अंडर-8 बालिका वर्ग में अनन्या वर्मा प्रथम, काव्या सिंह द्वितीय व प्रिशा श्रीवास्तव तृतीय रहीं।
विज्ञापन

अंडर-11 बालक वर्ग में आदित्य यादव प्रथम, शिवांश मिश्र द्वितीय व कृष पांडेय तृतीय तथा बालिका वर्ग में सृष्टि सिंह प्रथम, अवनि गुप्ता द्वितीय व दिव्या तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में यश राज प्रथम, हर्षित सिंह द्वितीय व आयुष वर्मा तृतीय तथा बालिका वर्ग में श्रेया मिश्रा प्रथम, तन्वी श्रीवास्तव द्वितीय व आराध्या सिंह तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में विवेक यादव प्रथम, अभिषेक तिवारी द्वितीय व शुभम वर्मा तृतीय तथा बालिका वर्ग में नेहा यादव प्रथम, साक्षी सिंह द्वितीय व खुशी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। समापन अवसर पर सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

स्केटिंग कोच रविंद्र कुमार ने कहा कि जनपद में स्केटिंग के प्रति बच्चों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। नियमित अभ्यास और बेहतर प्रशिक्षण के कारण खिलाड़ी तकनीकी रूप से पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed