{"_id":"66e1d745e00f07b23b0da71b","slug":"the-path-to-establishing-aadhaar-is-easy-at-some-places-and-difficult-at-others-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-118518-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आधार बनाने की राह कहीं आसान तो कहीं मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आधार बनाने की राह कहीं आसान तो कहीं मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। आधार कार्ड बनवाने और संशोधित करने का काम कहीं आसान तो कहीं मुश्किल है। शहर के प्रधान डाकघर में इसकी प्रक्रिया काफी हद तक का सुचारु हो गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के उप डाकघरों में मुश्किलें बरकरार हैं। शहर से गांव तक बैंकों की शाखाओं में आधार संबंधी कार्य ठप हो गया है। ऐसे में पूरा बोझ डाकघरों पर आ गया है।
जिले में इस समय मुख्य रूप से प्रधान डाकघर समेत 33 उप डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन करने का काम चल रहा है। प्रधान डाकघर में शुरुआती दिनों में लंबी कतार लग रही थी। अब यहां पर भीड़ कम हो गई है। यहां दो मशीनों के माध्यम से आधार कार्ड संबंधी काम किया जा रहा है। एक मशीन से रोजाना 60 से 70 लोगों के आधार कार्ड बनाने के साथ संशोधन के काम किया जा रहे हैं। इस तरह रोज लगभग 150 लोगों का काम हो रहा है। बुधवार को जब अमर उजाला टीम ने यहां का हाल जानने का प्रयास किया तो करीब 50 लोग कुर्सियों पर बैठे हुए थे और बारी-बारी से इन्हें बुलाकर आधार संबंधी कार्य डाक विभाग के स्टाफ की ओर से कराया जा रहा था। सुबह सात से शाम छह बजे तक लोगों को सेवा दी जा रही है। यहां पर नया आधार कार्ड बनाने के साथ उसमें करेक्शन करने और अपडेट किए जाने का भी काम हो रहा है। प्रधान डाकघर में सिर्फ शहर के ही नहीं आसपास के जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं।
दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आधार संबंधी काम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भेलसर प्रतिनिधि के अनुसार आधार संबंधी काम के लिए दो महीने बाद का टोकन दिया जा रहा है। यहां पर लोगों की कतार लग रही है। कई बार सर्वर फेल हो जाने से काम बाधित हो जा रहा है। आने वाले लोगों में ज्यादातर संशोधन कराने के लिए पहुंचे थे। दूसरी तरफ रुदौली में बैंकों में आधार कार्ड संबंधी काम बंद हो गया है।
विज्ञापन
तारुन प्रतिनिधि के अनुसार टिकरी उप डाकघर में पिछले 10 दिनों से मशीन में तकनीकी खराबी के चलते आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। उप डाकपाल रविंद्र देव ने बताया कि मशीन ठीक करने के लिए भेज दी गई है। इसी सप्ताह से आधार कार्ड फिर से बनने लगेगा। उधर बीआरसी तारुन पर भी आधार कार्ड बना बंद हो गया है। पहले यहां पर आधार संबंधी कार्य किया जा रहा था। इसी तरह अन्य ग्रामीण क्षेत्र के उप डाकघरों में भी अलग-अलग तरह की मुश्किलें आ रही हैं।
इनसेट कोट
फोटो-27
- बेटे अर्पित पाल के लिए आधार कार्ड बनवाना है। इसके लिए प्रधान डाकघर में फार्म लेने आए थे। यहां पर फॉर्म मिल गया है। अब फॉर्म लेकर घर जा रहे हैं। इसे भरकर दोबारा आकर जमा करेंगे।
- शिवबचन पाल, देवकाली
फोटो-28
-भदरसा कस्बे में पिछले कई दिनों से आधार सेवा केंद्र पर कामकाज ठप है। ऐसे में यहां प्रधान डाकघर आना पड़ा। बेटे अमरजीत और बेटी अंकिता के लिए आधार कार्ड बनवाना है। यहां पर फॉर्म मिल गया है। अब बृहस्पतिवार को आकर फार्म जमा करेंगे।
-राम प्रताप, भदरसा
फोटो-29
-स्कूल में बेटा समीर और बेटी मानसी का नामांकन कराने के लिए आधार कार्ड बनवाना है। पिछले कई दिनों से परेशान हैं। लगभग 10 दिन हो गए, टिकरी उप डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं। यहां पर मशीन खराब है। ऐसे में आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है।
-सावित्री देवी, तारापुर
फोटो-30
-बच्चों का आधार कार्ड अपडेट कराना है। रुदौली उप डाकघर पर सुबह से ही भीड़ लग जाती है। कई बार लंबी कतार देखकर लौटना पड़ा। आज फिर आया हूं, यदि बन गया तो ठीक नहीं तो फिर दोबारा आना पड़ेगा।
-आसिफ, भेलसर