Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The orthopedist examined the patients

Ayodhya News: हड्डी के डॉक्टर ने देखे मरीज

Tue, 03 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 03 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The orthopedist examined the patients
जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़।
अयोध्या। जिला अस्पताल में सोमवार को रोगियों का हुजूम उमड़ा तो व्यवस्थाएं संभालने में पसीने छूट गए। हमारी टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की पड़ताल की तो हर कदम पर खामियां नजर आईं। सुबह 11:20 बजे तक जनरल सर्जन की कुर्सी खाली रही। जबकि सुबह से ही दूर-दराज से आए मरीज उनका इंतजार करते रहे। बवाल की स्थिति बनने पर हड्डी के डॉक्टर ने सर्जन की कुर्सी संभाली और मरीजों का परामर्श दिया।
विज्ञापन

रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुला तो सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ दिखी। दोनों जगह बने पर्चा काउंटर पर कतारें लगने लगीं। लगभग 10 बजे तक लगभग सभी विभागों की ओपीडी शुरू हो गई, लेकिन जनरल सर्जन नदारद रहे। जबकि उनके कक्ष के सामने भी मरीजों की कतार लग गई। मरीजों का सब्र जवाब देने लगा और हंगामे की स्थिति बनी तो 11:30 बजे हड्डी रोग विशेषज्ञ को भेजा गया। तब तक कई मरीज इंतजार में बैठे रहे और कई बिना दिखाए ही लौट गए।
विज्ञापन


परचा कटवाने में ही लग गए एक घंटे
तारुन के गयासपुर से आए रोहित निषाद ने बताया कि पिताजी तेज बुखार से पीड़ित हैं। 09:30 बजे से लाइन लगाए रहे तो करीब एक घंटे बाद परचा बन सका। अब इलाज के लिए भी लाइन ही लगाना है। उसके बाद जांच भी करानी है। इस तरह एक दिन में इलाज तो नहीं पूरा हो पाएगा। इसी तरह समसुद्दीनपुर के अतुल तिवारी, रामजीत यादव, समाहा के राम गोपाल मौर्य, कटरा, नवाबगंज की शीला सोनी आदि परचा कटवाने के लिए काफी देर तक संघर्ष करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खचाखच भरा रहा मेडिसिन विभाग
जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी रोगियों से खचाखच भरी रही। बताया गया कि अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार आदि से पीड़ित होकर आए थे। फिजिशियन की तैनाती न होने से चेस्ट फिजिशियन डॉ. अमन वर्मा के कमरे में मरीज इलाज कराते रहे। कुछ मरीज बाल रोग विशेषज्ञों की शरण में भी रहे। बताया गया कि वार्डों में भर्ती मरीज बाल रोग विशेषज्ञों के ही सहारे हैं। अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल अस्पताल आएं। यहां जांच और इलाज के पर्याप्त इंतजाम हैं।
इंतजार में बैठे रहे मरीज
सोहावल के मोइया कपूरपुर से आईं मालती देवी ने बताया कि बहू के पेट में पथरी थी, जिसे दिखाने के लिए आए थे। पर्चा कटवाने के बाद सुबह से इंतजार कर रहे हैं, अब तक डॉक्टर ही नहीं बैठे हैं। पूराबाजार के मूड़ाडीहा निवासी देवकी निषाद ने बताया कि पीठ में गांठ बन गई है, जिसके ऑपरेशन के लिए डॉक्टर को दिखाना था। बताया जा रहा है कि हड्डी के डॉक्टर बैठे हैं, उन्हें दिखाने से क्या फायदा। इसी तरह कई मरीज जनरल सर्जन के न होने से परेशान रहे।


प्रमुख अधीक्षक भी रहे हालात ने अनजान
प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह भी हालात से अनजान रहे। पहले उन्होंने जनरल सर्जन डॉ. वीपी सिंह के ड्यूटी पर होने का दावा किया। बाद में बोले, पता करके बताते हैं। फिर कॉल करके उन्होंने अवगत कराया कि डॉ. वीपी सिंह पोस्टमार्टम ड्यूटी पर चले गए थे। इस वजह से उन्होंने ऑर्थो सर्जन डॉ. आमिर अतीक को सर्जरी के मरीज देखने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed