फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The noose is tightening around criminals; history sheets of 94 more have been opened

Ayodhya News: अपराधियों पर कस रही नकेल, 94 की और खुली हिस्ट्रीशीट

Sun, 08 Feb 2026 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 08 Feb 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
The noose is tightening around criminals; history sheets of 94 more have been opened
सतीश पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। जिले में अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। पिछले करीब पांच माह में ही 94 सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अब कुल हिस्ट्रीशीटरों की संख्या बढ़कर 1423 हो गई है। इसमें इनायतनगर क्षेत्र के सर्वाधिक 136 शामिल हैं।


जिले में पहले से 1329 सक्रिय अपराधी चिह्नित थे, जिनकी संबंधित थानों में हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। इन पर हत्या, लूट, जानलेवा हमला, दुष्कर्म, चोरी, डकैती समेत अन्य मामले दर्ज थे। इधर, राम मंदिर बनने के बाद जिले में कुछ नए अपराधी सक्रिय हुए। हत्या, धोखाधड़ी, ठगी, लूटपाट, जानलेवा हमले जैसी घटनाएं बढ़ीं तो पुलिस ने इन पर लगाम लगाने की कवायद फिर से शुरू की। करीब पांच माह पहले आए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने ऐसे अपराधियों को चिह्नित करके कार्रवाई का चाबुक चलाया।
विज्ञापन




पहले तो उन्हें चेतावनी के साथ सुधरने का अवसर दिया गया। इसके बावजूद आदत में सुधार न होने पर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई। थानों की रिपोर्ट के आधार पर 94 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इनमें इनायतनगर क्षेत्र के सर्वाधिक 20 अपराधी, पूराकलंदर थाने के 11, कैंट व रौनाही के आठ-आठ, कोतवाली नगर के सात, महराजगंज व तारुन के पांच-पांच, कोतवाली अयोध्या, कुमारगंज, खंडासा, रुदौली व मवई के चार-चार, हैदरगंज के तीन, गोसाईगंज, बीकापुर व पटरंगा के दो-दो और बाबा बाजार के एक अपराधी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। उनका नाम गोपनीय रखते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed