फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The moon was sighted, bringing joy to Eid; markets remained busy for long.

Ayodhya News: चांद दिखते ही छाई ईद की खुशी, देर तक गुलजार रहे बाजार

Fri, 20 Mar 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 20 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The moon was sighted, bringing joy to Eid; markets remained busy for long.
अयोध्या। पवित्र रमजान माह के समापन पर शुक्रवार शाम ढलते ही ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही हर तरफ ईद की खुशी दिखने लगी। छोटे बड़े सभी लोग एक दूसरे से आपस में गले मिलकर ईद की बधाई देते नजर आए। पूरे शहर में जश्न का माहौल दिखने के साथ ही बाजार भी देर रात तक गुलजार रहे। शुक्रवार को दिनभर रोजा रखने के बाद लोग शाम होते ही घरों की छतों और खुले मैदानों में चांद देखने के लिए जुटने लगे।
विज्ञापन

ईद का चांद दिखते ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरे खिल उठे। कई स्थानों पर खुशी में आतिशबाजी भी की गई। ईद को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। कपड़े, सेवइयां, मिठाइयां और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं और बच्चों में खास उत्साह नजर आया। नवरात्र व ईद के त्योहार को लेकर प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सभी ईदगाहों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय
- ईदगाह सिविल लाइन सुबह 9:00 बजे। जामा मस्जिद पुख्ता सराय चौक तरकारी मंडी सुबह 8:00 बजे। मस्जिद पुलिस लाइन सुबह 8:00 बजे। मस्जिद गुदड़ी बजाज़ा चौक सुबह 10:30 बजे। मदनी मस्जिद मुगलपुरा सुबह 8:00 बजे। तारा ईदगाह रानोपाली सुबह 9:00 बजे। शाह मदार शाह मस्जिद- सुबह 9:00 बजे। मस्जिद आलमगिरी दोराही कुआं अयोध्या धाम- सुबह 8:30 बजे। मस्जिद काजी कुतबा सुटहटी अयोध्या धाम सुबह 8:00 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मस्जिद बेगम बरलास अयोध्या धाम -सुबह 8:30 बजे। मस्जिद शाह इब्राहिम शाह स्वर्गद्वार अयोध्या धाम- सुबह 8:30 बजे। मस्जिद कोटिया रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम- सुबह 8:30 बजे। ईदगाह दर्शननगर-सुबह 9:00 बजे। मस्जिद मलंग शाह रोडवेज सिविल लाइन-सुबह 9:30 बजे। मुस्लिम यतीम खाना बड़ी बुआ-सुबह 8:30 बजे। जामा मस्जिद इमाम बाड़ा जवाहर अली खान- सुबह 10:00 बजे। मस्जिद राठ हवेली- सुबह 9:00 बजे। मोती मस्जिद मुगलपुरा- सुबह 10:00 बजे। वक्फ मस्जिद हसन रजा खां चौक घंटाघर- सुबह 10:30 बजे। मस्जिद खजूर गुदड़ी बाजार- सुबह 11:00 बजे। मस्जिद मोहम्मदी वजीरगंज - सुबह 8:00 बजे। मदनी मस्जिद मुगलपुरा- सुबह 8:30 बजे।

अकीदत के साथ संपन्न हुई अलविदा की नमाज
बीकापुर/गोसाईगंज। बीकापुर और गोसाईगंज क्षेत्रों में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पूरी अकीदत के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान मस्जिदों और ईदगाहों के पास पुलिसकर्मी तैनात रहे। नमाज अदा करने के बाद रोजेदारों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। अब शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। गोसाईगंज ईदगाह मस्जिद में सुबह आठ और नौ बजे दो जमातों में नमाज होगी। अन्य मस्जिदों में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। ईद के मद्देनजर बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed