फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The MLA assured the family of the deceased, Rambali, of assistance

Ayodhya News: विधायक ने मृतक रामबली के परिजनों को सहायता का भरोसा दिया

Mon, 08 Jun 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 08 Jun 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
The MLA assured the family of the deceased, Rambali, of assistance
अयोध्या। विद्युत हादसे में जान गंवाने वाले रामबली के परिजनों से सोमवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने अधिकारियों को मुआवजे की राशि और किसान दुर्घटना बीमा का लाभ जल्द दिलाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार चौबे ने बताया कि मुआवजा मंगलवार तक परिजनों के खाते में स्थानांतरित होगा।
विज्ञापन


विधायक ने मृतक के एक आश्रित को नियमानुसार नौकरी दिलाने की बात भी कही। एसडीएम सदर अरविंद कुमार ने किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। रामबली अपने पीछे पत्नी और एक नाबालिग पुत्री कोमल को छोड़ गए हैं। इस मामले में विद्युत विभाग के जेई राजेश कुमार को निलंबित किया जा चुका है और विभागीय जांच जारी है। मौके पर महानगर उपाध्यक्ष हरभजन गौड़, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed