फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   miscreants broke into house at midnight In Ayodhya beat up couple and fled after threatening police searching

Ayodhya News: आधी रात दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाश, दंपती को पीटा... धमकी देकर फरार; पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 21 Mar 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 10:46 PM IST
सार

अयोध्या में आधी रात बदमाश दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद दंपती को पीटा और धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
miscreants broke into house at midnight In Ayodhya beat up couple and fled after threatening police searching
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के अयोध्या में आधी रात बदमाश दरवाजा तोड़कर युवक के घर में घुसे। युवक को जमकर पीटा। बचाने आई पत्नी को भी पीटा। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के बड़ी नहर का है। यहां के निवासी संतोष यादव ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह 20-21 मार्च की रात अपने घर के कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12:00 बजे एक व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया। खुद को कुमारगंज थाने का दरोगा बताते हुए दरवाजा खोलने के लिए कहा। जब तक माजरा कुछ समझ में आता, तब तक बाहर मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद घर में घुस आए और उसे पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: टेक्सटाइल में बांग्लादेश दुनिया भर में छाया..., सीएम योगी बोले-भारत क्यों नहीं बढ़ सका आगे? सोचने वाली बात
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाने के लिए उनकी पत्नी भागी। तब तक हमलावरों ने सिर पर तमंचे की बट से वार करके लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने पत्नी को भी पीटा। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कुमारगंज स्थित अस्पताल भेजा। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। 

पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी रोहन की ओर से एक पखवाड़े पहले इसी स्थान पर फायरिंग की गई थी। कई दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रोहन व अनमोल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed