फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The memorial being built in memory of the karsevaks will be completed by March

Ayodhya News: मार्च तक पूरा हो जाएगा कारसेवकों की स्मृति में बन रहा स्मारक

Mon, 16 Feb 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 16 Feb 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
The memorial being built in memory of the karsevaks will be completed by March
25- हनुमानगढ़ी का दर्शन कर बाहर निकलते नृपेंद्र मिश्र - संवाद
अयोध्या। राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों और नव संवत्सर समारोह की तैयारियों का जायजा लेने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र सोमवार को अयोध्या पहुंचे। आगमन के साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। बताया गया कि कारसेवकों के स्मारक का काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि अस्थायी मंदिर को विकसित करने का काम अप्रैल के अंत तक पूरा होगा।
विज्ञापन

कारसेवकों का स्मारक 11 मीटर ऊंचा बन रहा है, जबकि अस्थायी मंदिर को वंशी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से विकसित किया जा रहा है। इसका 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्धता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। नव संवत्सर के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए तैयारियों की समीक्षा भी की गई। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। इसके अलावा पांच हजार मेहमान भी बुलाए जा रहे हैं। बताया गया कि मंगलवार और बुधवार को दो दिवसीय विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें समारोह की तैयारी, निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, शेष कार्यों की समयसीमा और सुरक्षा-व्यवस्था पर गहन चर्चा की जाएगी। बैठक में ट्रस्ट पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed