{"_id":"6a31899a7340637602072754","slug":"the-maa-kamakhya-temple-corridor-will-transform-the-citys-landscape-ayodhya-news-c-13-jam1008-1786448-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर से बदलेगी नगर की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर से बदलेगी नगर की तस्वीर
Tue, 16 Jun 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। मां कामाख्या नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर निर्माण का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है । यह योजना धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब इस प्रस्ताव पर शासन की स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मां कामाख्या धाम की धार्मिक महत्ता को देखते हुए यह प्रस्ताव लाया गया है। इसका उद्देश्य मंदिर परिसर का समग्र विकास करना है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कॉरिडोर बनने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन के साथ सुगम दर्शन और स्वच्छ वातावरण भी उपलब्ध होगा। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने इस परियोजना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की है। उन्होंने मां कामाख्या धाम को पर्यटन का दर्जा दिए जाने का भी अनुरोध किया है। विधायक ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के स्तर पर सकारात्मक पहल होगी। इससे कॉरिडोर निर्माण परियोजना को जल्द स्वीकृति मिल सकती है।
कोट
बोर्ड बैठक में कॉरिडोर निर्माण के अलावा नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना, प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण का भी प्रस्ताव है। साथ ही पार्क निर्माण जैसे कार्य भी प्रस्तावित हैं। - शीतला प्रसाद शुक्ला, अध्यक्ष नगर पंचायत