फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The heat intensifies; mercury hits 41.5 degrees

Ayodhya News: बढ़ी गर्मी की तपिश, पारा 41.5 डिग्री पहुंचा

Sat, 18 Apr 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The heat intensifies; mercury hits 41.5 degrees
अयोध्या। जिले में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा रहा। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दिन में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी बढ़ने से दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। विशेषज्ञों ने लोगों को तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के अनुसार अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की औसत गति 2.8 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवाएं दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलीं। जिले में वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हवाएं सामान्य से तेज गति से पूर्वी और पश्चिमी दिशा से चल सकती हैं। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed