फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Hanuman Chalisa has been viewed and read 5 billion times across the entire world: Alok

पूरी दुनिया में हनुमान चालीसा 500 करोड़ बार देखा, पढ़ा गया: आलोक

Sat, 04 Apr 2026 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 04 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
The Hanuman Chalisa has been viewed and read 5 billion times across the entire world: Alok
राष्ट्रीय सत्संग प्रतियोगिता में मंचस्थ मुख्य अति​थि आलोक कुमार व अन्य।
अयोध्या। पूरी दुनिया में हनुमान चालीसा 500 करोड़ बार देखा गया। आज भी 60% लोग धार्मिक आस्था रखते हैं। हमारी परंपरा में मीरा, तुलसी, कबीर, नानक, आदि सभी भक्त कवि संगीतज्ञ रहे हैं। कभी भी करें, कहीं भी करें, कैसे भी करें, हमें प्रभु स्मरण की स्वतंत्रता है। वो चाहे किसी मत,पंथ, संप्रदाय,जाति, परंपरा के मानने वाले हों, सभी को इसकी स्वतंत्रता है।
विज्ञापन

ये विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाह आलोक कुमार ने कहीं। वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय सत्संग प्रतियोगिता के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने कहा कि सत्संग और भक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने देश भर के 22 प्रांतों (संभागों) से सत्संग मंडलियां के करीब 600 प्रतिभागी एवं समिति सदस्य अयोध्या पहुंचे हैं। शनिवार को प्रतियोगिताएं का क्रम पूरे दिन चलता रहा। नेपाल राष्ट्र से आई 11 सदस्यीय टोली ने भी अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता का परिणाम देर रात में घोषित किया गया। समापन अवसर पर उमाशंकर मिश्र, संजय मालवीय, अमरेंद्र विष्णुपरी, रामचंद्र जायसवाल, सहित सत्संग समिति के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed