फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The guest list has been requested by February 12th

Ayodhya News: 12 फरवरी तक मांगी गई मेहमानों की सूची

Mon, 09 Feb 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 09 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
The guest list has been requested by February 12th
अयोध्या। राम मंदिर में 19 मार्च को प्रस्तावित नव संवत्सर समारोह को लेकर तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंच गई हैं। समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आयोजन को सुचारु और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए सात प्रांतों से आमंत्रित किए जाने वाले मेहमानों की सूची 12 फरवरी तक भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस समारोह में देशभर से करीब पांच हजार विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन




समारोह की तैयारी को लेकर सोमवार को सात प्रांतों कानपुर, अवध, काशी, गोरक्ष, मेरठ, ब्रज व उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई है। बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, गोपाल राव जुड़े। ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार आयोजन समिति चाहती है कि अतिथियों की सूची समय पर प्राप्त हो, ताकि आमंत्रण पत्रों का वितरण, ठहरने की व्यवस्था, प्रवेश पास और सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा सके। इसलिए सभी प्रांतों के पदाधिकारियों को हर हाल में 12 फरवरी तक फाइनल सूची देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


राम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट और सुरक्षा एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बैठकें हो रही हैं। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कार्य योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed