फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The groom's sister's purse containing 70,000 rupees was stolen

Ayodhya News: दूल्हे की बहन का 70 हजार रुपयों से भरा पर्स उड़ाया

Tue, 09 Dec 2025 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 09 Dec 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
The groom's sister's purse containing 70,000 rupees was stolen
अयोध्या। कैंट कोतवाली क्षेत्र के कौशलपुरी कॉलोनी स्थित मोहनकुंज मैरिज लॉन से एक व्यक्ति ने दूल्हे की बहन का 70 हजार रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। घटना 26 नवंबर को वैवाहिक समारोह के दौरान हुई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में शहर के शहादत अली खां की छावनी, रामनगर निवासी शैल कुमारी ने बताया कि 26 नवंबर को मोहनकुंज मैरिज लॉन में उनके छोटे भाई रवि कुमार का प्रीतिभोज कार्यक्रम आयोजित था। रात लगभग 11:16 बजे एक व्यक्ति मैरिज लॉन में दाखिल हुआ और स्टेज के पास खड़ा हो गया। स्टेज पर ही उनका पर्स रखा था, जिसमें 55 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और निमंत्रण में मिले लगभग 15 हजार रुपये और रखे थे।
विज्ञापन

वह व्यक्ति उनका पर्स को लेकर भाग निकला, जिसकी सीसीटीवी फुटेज उनके हाथ लगी है। फुटेज के आधार पर वह व्यक्ति 11:16 बजे मैरिज लॉन में घुसा और 11:22 बजे हाथ में पर्स लेकर जाते हुए नजर आ रहा है। मैरिज लॉन के बाहर मंडी रोड पर स्थित गैराज के सीसीटीवी फुटेज में वही व्यक्ति 11:29 बजे हाथ में पर्स लिए नजर आया है। इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed