फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The grand coronation of Lord Rama in picturesque Ayodhya

Ayodhya News: नयनाभिराम अयोध्या में श्रीराम का भव्य राजतिलक

Sun, 19 Oct 2025 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Oct 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
The grand coronation of Lord Rama in picturesque Ayodhya
73- भगवान के स्वरूप को लेकर जाते मुख्यमंत्री।-संवाद
अयोध्या। रामनगरी में युगो-युगों का दृश्य साकार होता दिखा। त्रेतायुग की स्मृतियां रविवार को फिर सजीव हो उठीं, जब नयनाभिराम अयोध्या में पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अवतरित हुए और उनका भव्य राजतिलक हुआ। आसमान से हो रही पुष्पों की वर्षा, सरयू तट से लेकर रामपथ तक हर ओर जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

अयोध्या में राम राज्याभिषेक और दीपोत्सव के लिए मुख्यमंत्री रविवार दोपहर 02:20 पर हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क में उतरे। करीब 25 मिनट बाद हेलीकॉप्टर रूपी पुष्पक विमान से प्रभु श्रीराम, सीता व लक्ष्मण का रामकथा पार्क से सटे हेलीपैड पर आगमन हुआ। राजसी वेषभूषा में सजे श्रीराम, सीता, लक्ष्मण के रूप ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पुष्पक विमान से उतरते ही हेलीपैड से सटे मंच पर उनका अभिवादन दोपहर 03:02 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री राकेश सचान, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर किया।
विज्ञापन

यहां भरत मिलाप का भी दृश्य आकर्षक रहा। 100 बच्चों की वानरी सेना जय श्रीराम का जयघोष करती रही। श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, हनुमान और अन्य स्वरूपों के साथ रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क में बने मंच पर 3:10 पर पहुंचे। जिस रथ पर श्रीराम सवार थे उस रथ को सीएम योगी अपने मंत्रियों के साथ खींच रहे थे। यह दृश्य कलियुग में घटित हो रहा था लेकिन यादें त्रेतायुग की जीवंत हो रहीं थीं। शंखनाद, पुष्पवर्षा के बीच निरंतर जयघोष अद्भुत वातावरण रच रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक अभय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह समेत अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममय माहौल में सीएम ने संतों संग उतारी आरती
मुख्यमंत्री योगी राज्याभिषेक समारोह के लिए बने मंच पर संतों के साथ 3:18 पर पहुंचे। भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारों व रामधुन के बीच मुख्यमंत्री ने किया। श्रीराम चंद्र कृपालु भज मन...की स्तुति के बीच सीएम योगी जैसे ही भगवान राम-सीता व लक्ष्मण की आरती उतारते हैं, संपूर्ण रामकथा पार्क राममय हो जाता है। इसके बाद सभी मंत्रियों, जिले के जनप्रतिनिधि व संत-धर्माचार्यों ने भी भगवान राम के राजतिलक के बाद उनकी आरती उतारी। इस दौरान रामचरित मानस की पंक्तियां जनकसुता समेत रघुराई, पेखि प्रहरषे मुनि समुदाई। वेद मंत्र व द्विजन्ह उचारे। नभ सुर मुनि जय जयति पुकारे। प्रथम तिलक बसिष्ट मुनि कीन्हा। पुनि सब बिप्रन्ह आयसु दीन्हा दीन्हा... चरितार्थ होती दिखती है।

सीएम ने किया संतों का अभिनंदन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम राज्याभिषेक समारोह में मौजूद सभी संतों का स्वयं स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभभूामि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, महंत कमल नयन दास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, जगद्गुरु वासुदेवाचार्य, जगद्गुरु श्रीधराचार्य, जगद्गुरु डॉ. राघवाचार्य, महंत वैदेही वल्लभ शरण, अधिकारी राजकुमार दास, महंत डॉ़ राम विलास दास वेदांती, जगद्गुरु रत्नेश प्रपन्नाचार्य, महंत डॉ. रामानंद दास, महंत अवधेश दास, ज्ञानी गुरुजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।

73- भगवान के स्वरूप को लेकर जाते मुख्यमंत्री।-संवाद

73- भगवान के स्वरूप को लेकर जाते मुख्यमंत्री।-संवाद

73- भगवान के स्वरूप को लेकर जाते मुख्यमंत्री।-संवाद

73- भगवान के स्वरूप को लेकर जाते मुख्यमंत्री।-संवाद

73- भगवान के स्वरूप को लेकर जाते मुख्यमंत्री।-संवाद

73- भगवान के स्वरूप को लेकर जाते मुख्यमंत्री।-संवाद

73- भगवान के स्वरूप को लेकर जाते मुख्यमंत्री।-संवाद

73- भगवान के स्वरूप को लेकर जाते मुख्यमंत्री।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed