{"_id":"69bad82b3c71ec61ea05cea2","slug":"the-goal-of-a-developed-india-by-2047-will-only-be-possible-through-innovation-and-motivation-in-education-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-145365-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शिक्षा में नवाचार और मोटिवेशन से ही संभव होगा विकसित भारत 2047 का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शिक्षा में नवाचार और मोटिवेशन से ही संभव होगा विकसित भारत 2047 का लक्ष्य
Wed, 18 Mar 2026 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में आयोजित गोष्ठी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व उप महानिदेशक एवं प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरसी अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शिक्षा में नवाचार और छात्रों में मोटिवेशन बेहद जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बहुविषयक शिक्षा पर जोर देते हुए कृषि को विज्ञान और प्रबंधन से जोड़कर पढ़ाने की आवश्यकता बताई। डॉ. अग्रवाल ने डिग्री पाठ्यक्रमों में हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और इंटर्नशिप को अनिवार्य बनाने की बात कही, जिससे छात्र रोजगार या स्टार्टअप के लिए तैयार हो सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति में बहुविषयक शिक्षा भविष्य की दिशा तय करती है। उन्होंने कहा कि छात्रों को केवल अंक लाने की मशीन नहीं बल्कि कौशल आधारित और रचनात्मक सोच वाला बनाना जरूरी है। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे।