फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The funeral biers of the husband, wife, and their innocent son were carried out together; the entire village was left wailing in grief

Ayodhya News: पति-पत्नी और मासूम बेटे की एक साथ उठी अर्थी, बिलख उठा पूरा गांव

Sat, 27 Jun 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 27 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The funeral biers of the husband, wife, and their innocent son were carried out together; the entire village was left wailing in grief
गोसाईगंज में विलाप करते परिजन।

विज्ञापन
गोसाईगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौहनिया के पंडितपुरा में शनिवार को उस समय हर आंख नम हो गई, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पति, पत्नी और उनके मासूम पुत्र की एक साथ अर्थी उठी। यह हृदय विदारक दृश्य देखकर पूरे गांव के साथ-साथ गौहनिया, पंडितपुरा, पुरेनी, सुनैहना और आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों की आंखें छलक पड़ीं।

बताया जा रहा है कि परिवार के तीनों सदस्य बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान चलती बाइक पर मोबाइल से सेल्फी लेने की कोशिश उनके लिए जानलेवा साबित हुई और हादसे में तीनों की मौत हो गई। एक छोटी-सी चूक ने देखते ही देखते पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। हादसे में माता-पिता और भाई को खोने वाली 12 वर्षीय श्रेया अब पूरी तरह बेसहारा हो गई है। इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों के विलाप से माहौल बेहद गमगीन हो उठा।
विज्ञापन

रविवार को दिलासीगंज घाट पर पति, पत्नी और पुत्र का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। जैसे ही तीनों पार्थिव शरीर एक साथ चिता पर रखे गए, वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतक के पिता जियाराम और उनकी पत्नी अपने बेटे, बहू और पोते को खोने के गम में बार-बार बेसुध होकर विलाप करते रहे। उनका करुण क्रंदन सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। अंत्येष्टि स्थल पर प्रधान पुत्र सुधीर कुमार, गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्श सिंह, रामसागर वर्मा, विकास पटेल, दिलीप कुमार, विमल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed