फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The flyover was closed after one day of trial

Ayodhya News: एक दिन के ट्राॅयल के बाद बंद किया गया फ्लाईओवर

Sun, 16 Feb 2025 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 16 Feb 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
The flyover was closed after one day of trial
अयोध्या। शहर वालों को लंबी प्रतीक्षा के बाद जाम से निजात मिलने वाली है। फतेहगंज रेलवे क्राॅसिंग के ऊपर पिछले दो वर्ष से निर्माणाधीन फ्लाई-ओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। सेतु निगम की ओर से एक दिन के ट्राॅयल के बाद इसे अभी आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। फ्लाई-ओवर के निर्माण से शहर के लोगों को आने वाले समय में जाम से राहत मिलेगी। घंटों में पूरा होने वाला सफर मिनटों मेें पूरा हो जाएगा। पुल के निर्माण से लोगों में खुशी का माहौल है। पुल के पास मोबाइल की दुकान चलाने वाले नईम का कहना है कि दो साल से बन रहे पुल के बन जाने से फतेहगंज आने जाने में आसानी हो जाएगी। इससे व्यापार बढ़ने की भी संभावना है। वजीरगंज निवासी आनंद गुप्ता ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर पुल का निर्माण हो गया जो कि अच्छा है। अब जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन जाने में पूरे शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed