{"_id":"6803c18d02e38efee70a829a","slug":"the-dm-in-charge-heard-the-complaints-but-settled-only-six-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1163832-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रभारी डीएम ने सुनी फरियाद, सिर्फ छह का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रभारी डीएम ने सुनी फरियाद, सिर्फ छह का निपटारा
विज्ञापन
अयोध्या। रोस्टर के अनुसार रुदौली तहसील सभागार में डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में क्षेत्रीय लोगों की जन समस्या सुनी जानी थी लेकिन अचानक नए डीएम का आना निरस्त हो गया। उनकी जगह प्रभारी डीएम सीडीओ व एसएसपी के स्थान पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने शिकायतें सुनीं। इसके चलते फरियादियों में मायूसी और निराशा देखने को मिली। इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में 86 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से सिर्फ छह का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
इस दौरान पकड़िया गांव के निवासी तेग सिंह ने भाई पर घरौनी अपने नाम कराने का आरोप लगाया। ग्राम हंसराजपुर के भगौती प्रसाद ने शिकायत की कि पट्टे की भूमि की लेखपाल पैमाइश नहीं कर रहे हैं। इससे आए दिन विवाद हो रहा है। इस दौरान एसडीएम राजीव रतन सिंह, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीसी मनरेगा सविता सिंह, बीएसए संतोष राय, तहसीलदार विजय गुप्त, बीडीओ अमित त्रिपाठी व सीओ आशीष निगम मौजूद रहे।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार यहां पर एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ श्रीयश त्रिपाठी व तहसीलदार सुमित सिंह ने जनसुनवाई की। 72 लोगों ने शिकायतें प्रस्तुत की लेकिन एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। टकसरा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्र ने बताया कि टोल टैक्स से बचने के लिए डंपर प्रभात नगर से शाहगंज होते हुए कुचेरा जाकर हाईवे पर निकलते हैं। मार्ग सकरा होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 39 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम विकासधर दुबे, सीओ पीयूष, बीडीओ हरिश्चंद्र सिह, तहसीलदार राजेश वर्मा व नायब तहसीलदार रामखेलावन मौजूद रहे। सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम एफआर महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस में 87 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। छह शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम अभिषेक सिंह, सीओ सदर योगेंद्र कुमार व तहसीलदार प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
रुदौली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ तिवारी व महामंत्री रवींद्र नाथ तिवारी सहित एक दर्जन अधिवक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार स्नेहिल यादव की कार्यशैली के विरोध में हंगामा किया। बार अध्यक्ष का आरोप है कि करीमपुर निवासी अधिवक्ता अलगू प्रसाद की भूमि की राजस्व टीम की ओर से पैमाइश कराकर खूंटा गड़वा कर मेड़बंदी करा दी गई थी। विपक्षियों ने मेड़ तोड़कर भूमि पर कब्जा कर लिया है। विपक्षियों पर कार्रवाई के लिए कई प्रार्थना दिया गया। इस पर कार्रवाई के बजाय नायब तहसीलदार ने प्रार्थना पत्र देना बंद करने की बात कहते हुए अधिवक्ता को ही धमकी दी। एसडीएम के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ।
इसे रुदौली की नियति कहें या दुर्भाग्य, यहां के जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के आने का डेढ़ वर्ष का इंतजार खत्म नहीं हो पा रहा हे। नए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी राजकरण नय्यर दोनों ही शनिवार को समाधान दिवस में नहीं पहुंच सके। सुदूरवर्ती गांवों से बड़ी संख्या में खेती व किसानी से निवृत्त होकर पहुंचे फरियादियों ने कहा कि डीएम व एसएसपी इस बार भी नहीं आए। अब अगली बार प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। प्रार्थना पत्र देते थक चुके हैं। सभी प्रार्थना पत्रों में तहसील कर्मी उल्टी-सीधी रिपोर्ट लगाकर इतिश्री कर लेते हैं। शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।