फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The District Judge of Chitrakoot brought glory to the district by securing the first position

Ayodhya News: चित्रकूट के जिला जज ने प्रथम स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया

Sun, 26 Apr 2026 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 26 Apr 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
The District Judge of Chitrakoot brought glory to the district by securing the first position
जिला जज राकेश यादव को सम्मानित करते न्यायमूर्ति।
अयोध्या। मसौधा ब्लॉक के मैनुद्दीनपुर गांव निवासी एवं वर्तमान में चित्रकूट में तैनात जिला जज राकेश कुमार यादव ने शॉटपुट (गोला फेंक) और डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने लखनऊ स्थित जेटीआरआई में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय न्यायिक सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में यह उपलब्धि प्राप्त की। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। जिला जज की इस सफलता पर रविवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजन राय ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला जज राकेश कुमार यादव ने कहा कि मेहनत और लगन से किए गए कार्य में सफलता निश्चित मिलती है।उनकी उपलब्धि पर अयोध्या के जिला जज रणंजय वर्मा, सांसद अवधेश प्रसाद, विधायक रामचंद्र यादव, डा. उमेश चौधरी, डा. जयंती चौधरी सहित कई लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed