{"_id":"696e42bfcfae370ef006bbb0","slug":"the-demolition-of-manikarnika-ghat-is-an-attack-on-indias-cultural-heritage-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-141463-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मणिकर्णिका घाट का ध्वस्तीकरण भारत की सांस्कृतिक विरासत पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मणिकर्णिका घाट का ध्वस्तीकरण भारत की सांस्कृतिक विरासत पर हमला
Mon, 19 Jan 2026 08:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
10- सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता- संगठन
अयोध्या। वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण को लेकर कांग्रेस में गहरा रोष है। सोमवार को इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत पर हमला बताते हुए कचहरी गेट पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि मणिकर्णिका घाट का ध्वस्तीकरण केवल एक संरचना को तोड़ना नहीं है, बल्कि यह काशी की आत्मा का अपमान है। यह भाजपा सरकार की घोर असंवेदनशीलता को दर्शाता है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने कहा भाजपा सरकार विकास के नाम पर इतिहास और आस्था को रौंद रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह घटना साबित करती है कि भाजपा सरकार को न तो इतिहास का सम्मान है और न ही सांस्कृतिक चेतना की समझ।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि यह घटना पूरे देश की ऐतिहासिक चेतना को आहत करती है। कांग्रेस पार्टी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और विरासत की रक्षा की मांग करती है। ज्ञापन देने वालों में पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, राजकुमार पांडेय, रामसागर रावत, अशोक कनौजिया ,बसंत मिश्रा, नाजिश फातिमा, उमेश उपाध्याय, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, जयप्रकाश पाल राजू, जय प्रताप गुप्ता, विजय श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल रहे।