फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The dark empire of SP leader kept growing, Purakalandar police remained unaware

Ayodhya News: बढ़ता रहा सपा नेता का काला साम्राज्य, अनजान रही पूराकलंदर पुलिस

Mon, 11 Aug 2025 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 11 Aug 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
The dark empire of SP leader kept growing, Purakalandar police remained unaware
अयोध्या। सपा नेता राजा मान सिंह लंबे समय से जाली नोटों का झांसा देकर व अन्य तरीके से लोगों को ठगता रहा। इन्हीं काले कारनामों की बदौलत उसका साम्राज्य बढ़ता रहा, लेकिन पूराकलंदर पुलिस इन गतिविधियों से अनजान रही। एसएसपी के एक्शन लेने पर उसे दबोच तो लिया गया, लेकिन पूर्व में राजा मान सिंह पर मेहरबान रही पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

पूराकलंदर क्षेत्र के सरियांवा निवासी राजा मान सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। कई बार वह जाली नोटों के कारोबार में जिले समेत प्रदेश के कई हिस्सों में चर्चा में रहा है। छह सितंबर, 2021 को लखनऊ की गाजीपुर पुलिस ने राजा मान सिंह को नकली नोटों के कारोबार के मामले में गिरफ्तार किया था। उसने लखनऊ के जानकीपुरम निवासी पवन कुमार को 10 लाख असली नोटों के बदले 50 लाख रुपये जाली नोट देने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद वह फिर से इसी कारोबार में सक्रिय हुआ। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश-दुनिया में लोग अयोध्या में निवेश को आतुर हुए तो उसने इसका भी खूब फायदा उठाया। लोगों को निवेश के नाम पर ठगने लगा। बाद में उनका पैसा फंसा होने की जानकारी देकर जाली नोट लेने का प्रस्ताव रखता था। लोग उसके झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा देते थे और जाली नोटों की डीलिंग में फंसने के भय से वह पुलिस तक नहीं पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वह पूराकलंदर क्षेत्र स्थित अपने फार्म हाउस से अवैध कारनामे करता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। गनीमत रही कि पीड़ित सीधे एसएसपी के पास पहुंचा। उन्होंने आरोपों को गंभीरता से संज्ञान लेकर आरोपी के काले कारनामे बेनकाब किए। साथ ही निगरानी में लापरवाही के कारण दो सिपाहियों को निलंबित किया। सूत्रों के अनुसार अभी भी स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच हो रही है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि राजा मान सिंह की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। अन्य पीड़ितों से ठगी से संबंधित विवरण उपलब्ध कराने की अपील की गई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed