{"_id":"6a58fefef2c221395a0bbf95","slug":"the-cwc-reunited-a-five-year-old-girl-with-her-mother-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-154092-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सीडब्लूसी ने पांच वर्षीय बालिका को माता से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सीडब्लूसी ने पांच वर्षीय बालिका को माता से मिलवाया
Thu, 16 Jul 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। करीब चार माह पूर्व अयोध्या धाम बाइपास के पास निराश्रित अवस्था में मिली पांच साल की बच्ची को सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी के प्रयास से उसकी माता से मिलाया गया। बालिका के अनुसार, उसका पिता ही उसे छोड़कर गया था। बालिका अपने घर का पता रीवा, मध्य प्रदेश और माता व पिता का नाम क्रमश: प्रियंका और सोनू बता रही थी।
समिति के अध्यक्ष ने सीडब्ल्यूसी रीवा व सीडब्ल्यूसी भोपाल में संपर्क किया और वहां के अधिकारियों से भी वार्ता कर परिजनों को खोजने के लिए अनुरोध किया। इसके बाद वहां के स्थानीय अधिकारियों ने समाचार समूहों में सूचना भिजवाकर बालिका के परिजनों को खोज निकाला। बुधवार को बालिका की माता प्रियंका ने सर्वेश अवस्थी को फोन करके संपर्क किया । उसने बताया कि उनका पति करीब तीन साल से उनसे अलग है। वही भोपाल से बच्ची को लेकर चला गया था, जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय थाने पर दी थी। वह बच्ची को लेकर अलग रहती थीं और घरेलू कामकाज करके गुजारा चलाती थीं। वह बृहस्पतिवार को समिति के समक्ष उपस्थित हुईं। इसके बाद अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी, सदस्य स्मृता तिवारी व सिद्धार्थ तिवारी ने बच्ची को उसकी माता के संरक्षण में देने का आदेश दिया। अध्यक्ष ने बताया कि बच्ची के देखरेख व सुरक्षा के लिए प्रकरण सीडब्ल्यूसी भोपाल को स्थानांतरित कर दिया जाएगा।