फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The crowd swelled again, five lakh devotees arrived

Ayodhya News: फिर उमड़ा रेला, पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे

Tue, 18 Feb 2025 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
The crowd swelled again, five lakh devotees arrived
अयोध्या। रामनगरी में आस्था का चरम दिख रहा है। पिछले दो दिन अयोध्या में भीड़ का दबाव थोड़ा कम रहा तो मंगलवार को एक बार फिर अचानक श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या पहुंचा। प्रशासनिक आंकड़े के मुताबिक पांच लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर सरयू स्नान व दर्शन-पूजन किया है।
विज्ञापन



मंगलवार को एक बार फिर रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु काशी व अयोध्या की ओर निरंतर आ रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रामनगरी श्रद्धालुओं के जयघोष से गूंजती रही। अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया। इसके अलावा प्रमुख मंदिरों रामलला, हनुमानगढ़ी व नागेश्वर नाथ में भी दर्शन-पूजन किया। राम मंदिर में दर्शन का दबाव रहा।
विज्ञापन


शाम 7:00 बजे तक राम मंदिर में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके थे। कोई सिर पर गठरी लिए तो कोई नाचते-गाते, राम धुन गुनगुनाते तो कोई भगवा ध्वज लहराते राम जन्मभूमि की ओर बढ़ा जा रहा है। सब में बस राम के दर्शन की ललक है। भीड़ के चलते जांच भी नहीं हो पा रही है। श्रद्धालु मोबाइल लेकर परिसर में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, मंगलवार होने के चलते सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में भी भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। यहां भी तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। हनुमानगढ़ी में पूरे दिन करीब डेढ़ किलोमीटर तक कतार लगी रही, जो मंदिर खुलने से लेकर मंदिर बंद होने तक लगातार जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed