फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Clarion Call of Student Power Against Drugs at the University

Ayodhya News: नशे के खिलाफ विश्वविद्यालय में छात्र शक्ति का बिगुल

Thu, 09 Apr 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Apr 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
The Clarion Call of Student Power Against Drugs at the University
अवध विश्वविद्यालय में नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली में मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी। 
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में नशे के खिलाफ बृहस्पतिवार को छात्रों ने जोरदार अभियान छेड़ते हुए जागरूकता रैली निकाली। प्रदेश सरकार के एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम के तहत आयोजित इस रैली का नेतृत्व कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में किया गया। रैली प्रौढ़ एवं सतत प्रसार शिक्षा विभाग से शुरू होकर प्रशासनिक भवन तक पहुंची और दीक्षा भवन पर संपन्न हुई। रैली में जनसंचार एवं पत्रकारिता, एमएड, व्यावहारिक मनोविज्ञान, फैशन डिजाइनिंग समेत विभिन्न विभागों के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। हाथों में तख्तियां और पोस्टर लिए छात्रों ने नशे को छोड़ो, रिश्तों को जोड़ो और जिंदगी चुनिए, नशा नहीं जैसे नारों से पूरे परिसर को जागरूकता के संदेश से गुंजायमान कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी प्रो. अनूप कुमार ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए इसे जन आंदोलन बनाना जरूरी है। शिक्षकों ने भी नशे को समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया। रैली के अंत में सभी छात्रों ने नशा मुक्त जीवन अपनाने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed