{"_id":"681b908b5bb03ca8730dd59c","slug":"the-city-was-shaken-by-the-explosions-rescue-was-done-in-nine-minutes-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-128731-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: धमाकों से दहला शहर, नौ मिनट में हुआ रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: धमाकों से दहला शहर, नौ मिनट में हुआ रेस्क्यू
Wed, 07 May 2025 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 07 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दुश्मन देश के हवाई हमले की आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को जिले के छह स्थानों पर मॉकड्रिल हुई। इस दौरान एक-एक कर हुए कई धमाकों से शहर दहल उठा। पहले से अलर्ट टीमों ने नौ मिनट के भीतर रेस्क्यू करके हालात को काबू में कर लिया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक ब्लैक आउट से अफरा-तफरी का माहौल रहा।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार ने हवाई हमलों के पूर्वाभ्यास के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में बुधवार को डाकखाना चौराहा, तहसील सदर तिराहा, पुष्पराज चौराहा, जीआईसी ओवरब्रिज के अलावा राम मंदिर परिसर और एयरपोर्ट पर मॉकड्रिल हुई। शाम 06:30 बजे से ही डाकखाना चौराहे पर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एडीएम सिटी सलिल पटेल, एसपी सिटी मधुबन सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह, होमगार्ड कमांडेंट राघवेंद्र समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। एडीएम सिटी ने मॉकड्रिल के दौरान होने वाली गतिविधियों से जिलाधिकारी हो अवगत कराया। रेस्क्यू के अभ्यास के लिए एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड समेत सिविल डिफेंस से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। थोड़ी दूर पर अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस मुस्तैद रही।
शाम 07:05 बजे एडीएम सिटी ने कंट्रोल रूम फोन किया और कहा ''एयर स्ट्राइक होने की आशंका है, अपने स्तर से कार्रवाई करें''। इसके दो मिनट बाद ही सायरन बजने लगा और ब्लैक आउट हो गया। आसपास के लोग तुरंत जमीन पर लेट गए। 07:09 बजे एक-एक करके धमाके होने लगे। विस्फोट होते ही लोग कान में उंगली डालकर लेट गए। 07:10 बजे जवान और एनसीसी कैडेट्स आदि ने रेस्क्यू शुरू किया। 07:11 बजे स्ट्राइक खत्म हुई और एक मिनट बाद उजाला हो गया। पुलिस के जवान घटना स्थल के चारों ओर घेरा बनाकर खड़े हो गए। 07:12 बजे फायर अलार्म बजा और अग्निशमन की गाड़ी पहुंची। दो मिनट में अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाई और 07:16 बजे एक-एक मिनट के अंतराल पर तीन एंबुलेंस पहुंचीं। आसपास पड़े लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पहले से ही अलर्ट होने से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैद रहे, जिन्होंने घायलों को तुरंत भर्ती करके इलाज शुरू किया। इस तरह लगभग 13 मिनट में मॉकड्रिल पूरी हुई। लगभग इसी तरह की गतिविधियां सभी स्थानों पर हुए मॉकड्रिल के दौरान की गईं। इसके बाद फिर से ब्लैक आउट हुआ और लगभग आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
मॉकड्रिल को लेकर शाम 06:30 बजे से सिविल लाइन में यातायात बाधित हो गया। रिकाबगंज चौराहा, पुलिस लाइन तिराहा, रोडवेज तिराहा, तहसील सदर तिराहा, स्टेट बैंक तिराहा आदि स्थानों पर पुलिस और यातायात पुलिस के लोग खड़े हो गए और किसी को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। मॉकड्रिल पूरी होने के बाद यातायात बहाल किया गया। वहीं, मॉकड्रिल के दौरान आसपास के लोग अपने छतों पर डटे रहे। आसपास के लोग सभी स्थानों पर काफी संख्या में जमा रहे। मॉकड्रिल खत्म होने के बाद उन्हें एक-एक करके रवाना किया गया।
मॉकड्रिल से पहले पुलिसकर्मी वाहन में सवार होकर माइक से हवाई हमले के बारे में लोगों को जागरूक किया। हमले के दौरान भी रेस्क्यू के लिए एक वाहन रूट खाली करने की अपील करता रहा। इस दौरान काफी संख्या में लोग सड़कों के किनारे जमा रहे। सड़क के दोनों ओर छतों पर भी सशस्त्र जवान मुस्तैद रहे।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि निर्देशानुसार मॉकड्रिल कराई गई है। राम जन्मभूमि मंदिर और एयरपोर्ट पर मॉकड्रिल हुई। इससे जनपद और नगर वासियों को हवाई हमलों के दौरान होने वाली गतिविधियों से जागरूक किया गया है। इससे किसी भी आकस्मिकता के लिए तैयारी बेहतर रहेगी। हर किसी को जागरूक करने के लिए यह छोटा प्रयास रहा। उम्मीद है कि यह संदेश जन-जन तक जाएगा।