फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Chancellor will award gold medals to 34 male and 70 female students

Ayodhya News: 34 छात्र और 70 छात्राएं को कुलाधिपति देंगी स्वर्ण पदक

Wed, 12 Aug 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 12 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The Chancellor will award gold medals to 34 male and 70 female students
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह बुधवार को स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी। समारोह में 34 छात्र और 70 छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कुलाधिपति का सुबह 9:45 बजे कौटिल्य प्रशासनिक भवन में आगमन होगा। यहां एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम और प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे शोभायात्रा मंगल स्वस्तिवाचन के साथ प्रेक्षागृह पहुंचेगी। सुबह 10:49 बजे कुलपति के अनुरोध पर कुलाधिपति दीक्षांत समारोह शुरू करने की घोषणा करेंगी। 11:04 बजे अंकपत्र और उपाधियों को डिजीलॉकर में शामिल करने और संबद्ध महाविद्यालयों की जियो टैगिंग का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद स्वर्ण पदक वितरण होगा।
विज्ञापन

समारोह में 10 स्कूली बच्चे पर्यावरण संरक्षण पर गीत और 15 बच्चे कजरी लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे। राज्य मंत्री रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत संबोधित करेंगे। विश्वविद्यालय कि ओर से गोद लिए गांवों के विद्यालयों के तीन विजेता बच्चों को पुरस्कार और 10 आंगनबाड़ी किट वितरित की जाएंगी। अंत में करीब दोपहर 12 बजे कुलाधिपति अध्यक्षीय संबोधन होगा और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंग-बिरंगी झालरों से सजा पूरा परिसर
दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। कुलपति ने आयोजन स्थल के साथ आवासीय परिसर का भ्रमण कर सफाई और साज-सज्जा का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में मिलेट्स, फैशन डिजाइनिंग, फाइन आर्ट्स और पर्यावरण से जुड़े पोस्टर व स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।



इन-इन स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था
समारोह में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचना होगा। इसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। दोपहिया वाहनों की पार्किंग डीएसडब्ल्यू कार्यालय के नीचे और जरूरत पड़ने पर केंद्रीय पुस्तकालय भवन के पास खड़े होंगे। शिक्षकों-कर्मचारियों की कारें योग भवन और चार पहिया वाहन श्रीराम शोध पीठ के पीछे खड़े किए जाएंगे। अतिथियों की कारों के लिए दीक्षा भवन मैदान में व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed