फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The canteen at Cantt Railway Station may be closed from tomorrow

Ayodhya News: कल से बंद हो सकती है कैंट रेलवे स्टेशन की कैंटीन

Sat, 14 Mar 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 14 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
The canteen at Cantt Railway Station may be closed from tomorrow
कैंट रेलवे स्टेशन पर लगा कैंटीन का बोर्ड।
अयोध्या। कैंट स्टेशन पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जरिए संचालित कैंटीन से प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को तय दामों पर चाय-नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन यह व्यवस्था एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के कारण प्रभावित हो सकती है। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक स्थित आईआरसीटीसी के रिफ्रेशमेंट रूम में गैस सिलिंडर की कमी के कारण सोमवार से यात्रियों को मायूस होना पड़ सकता है। गैस नहीं मिलने के कारण कैंटीन में चूल्हा जलने पर संकट है।
विज्ञापन

कैंटीन के मैनेजर अजय सिंह तोमर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। हमारे पास सीमित गैस बची है। अगर रविवार तक नया सिलेंडर नहीं मिला तो सोमवार से पका हुआ भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा। स्टेशन की इस कैंटीन से भगत की कोठी (15623) और गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715) जो किशनगंज से चलकर कैंट होते हुए अजमेर जाने वाली ट्रेन में भी लंच पैकेट चढ़ाए जाते हैं। वहीं, धाम स्टेशन के कैंटीन में कुछ दिनों का बैकअप अभी बचा हुआ है।
विज्ञापन

कैंटीन में यात्रियों को कई प्रकार के नाश्ते और भोजन उपलब्ध कराए जाते हैं। यहां 150 मिलीलीटर स्टैंडर्ड टी बैग चाय, समोसा, कचौड़ी और आलू बंडा मिलता है। इसके अलावा राजमा-चावल या छोले-चावल, वेज बिरयानी और छोले-भटूरे भी मिलते हैं। सामान्य यात्रियों के लिए जनता खाना भी 15 रुपये में दिया जाता है। लेकिन गैस न मिल पाने कारण ये सब मिलना बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed