फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The campaign of confusion against Ayodhya is not stopping on social media

Ayodhya News: सोशल मीडिया पर थम नहीं रही अयोध्या के खिलाफ भ्रम की मुहिम

Fri, 19 Jul 2024 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
The campaign of confusion against Ayodhya is not stopping on social media
अयोध्या। लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद से अयोध्या को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुई भ्रम फैलाने की मुहिम थम नहीं रही है। अब नगर निगम में सेवा प्रदाता संस्था के चयन और वेतन के भुगतान पर विवाद खड़ा किया गया है। नगर निगम ने इसे तथ्यों से परे और भ्रामक करार दिया है। साथ ही विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक दिन पहले बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया कि अयोध्या नगर निगम की ओर से बिना टेंडर गुजरात से जुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी को तीन वर्ष से करोड़ों का अवैध भुगतान किया जा रहा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वर्ष 2020-21 में पहली और अंतिम बार टेंडर किया गया। तब से कोई नया टेंडर न देकर सेवा विस्तार दिया जा रहा है। इसी के साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मसले पर पोस्ट किए जाने लगे।
विज्ञापन

इस बारे में पूछे जाने पर नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि नगर निगम में आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए सेवा प्रदाता संस्था के चयन के लिए पांच मई वर्ष 2023 को जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा आमंत्रित की थी। इसे 25 मई को खोला गया। इसमें 108 निविदा दाताओं ने प्रतिभाग किया। सभी निविदाओं के तकनीकी बिड के परीक्षण के बाद केवल एक फर्म एबी इंटरप्राइजेज योग्य पाई गई। 17 जून वर्ष 2023 को जेम के माध्यम से दूसरी निविदा आमंत्रित की गई। इसमें 68 निविदा दाताओं ने प्रतिभाग किया। निविदा के परीक्षण के बाद सेवा प्रदाता फर्म एबी इंटरप्राइजेज को फिर से योग्य पाए जाने पर 28 जुलाई 2023 को कार्यादेश जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेवा प्रदाता संस्था का चयन नियमों के अनुसार प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया को अपनाते हुए किया गया है। इसके बाद वर्ष 2023-24 में निविदा में चयन के बाद ही एबी इंटरप्राइजेज की ओर से कार्मिकों की आपूर्ति का काम किया गया। अनुबंध की शर्तों के अनुरूप सेवा संतोषजनक होने के चलते वित्तीय वर्ष 2024- 25 में सेवाविस्तार सेवा विस्तार सेवा विस्तार सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बाद प्रदान किया गया। यह सभी कार्रवाई नियमों के अनुसार संपादित की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम और अयोध्या की छवि को धूमिल किए जाने की साजिश के तहत सोशल मीडिया पर गलत तथ्य प्रचारित किया जा रहे है। इसमें शामिल शरारती तत्वों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed