फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The bride was sent off after a dowry harassment case was filed

Ayodhya News: दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज होने के बाद हुई दुल्हन की विदाई

Mon, 26 May 2025 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
The bride was sent off after a dowry harassment case was filed
मिल्कीपुर। 2.5 लाख रुपये दहेज न मिलने के चलते बिना दुल्हन को विदा कराए लौटी बरात के मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद नया मोड़ आ गया है।मुकदमा दर्ज कर इनायतनगर पुलिस ने दूल्हा पक्ष से संपर्क किया तो अलग ही कहानी सामने आई। फिलहाल संभ्रांत लोगों और पुलिस के हस्तक्षेप से दुल्हन की विदाई सोमवार को हो गई है।
विज्ञापन



रविवार को कल्यानपुर केवटानी गांव निवासी चांदनी ने इनायतनगर पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि रात भर शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद सुबह 2.5 लाख रुपये दहेज की मांग न पूरी करने के चलते दूल्हा राहुल पांडेय और उनके परिजन बिना विदाई कराए वापस चले गए थे। इनायतनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दूल्हे सहित सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन



इनायतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो इसकी जानकारी दूल्हा पक्ष को हुई। इसके बाद दूल्हा और उनके परिवारीजन सोमवार को थाना इनायत नगर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने दुल्हन और परिवारीजनों से बात की। दुल्हन, दूल्हे के साथ जाने को तैयार थी। इसके बाद क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ इनायत नगर पुलिस ने दुल्हन के घर पहुंच कर विदाई कराई। बरात जौनपुर जिले के जगदीशपुर बरहीपुर गांव से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हे राहुल ने बताया कि बरात आने के बाद से ही दुल्हन के जीजा और परिवारीजन कोई मतलब नहीं रख रहे थे। किसी तरीके से हम लोगों ने आगे की सारी रस्में पूरी की थी।इसके चलते हम लोगों ने समझा कि जब लड़की पक्ष की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है तो हम लोगों का यहां से जाना ही ठीक है। सोमवार को आकर दुल्हन की विदाई कराएंगे। इस बीच इन लोगों ने दुल्हन को इधर-उधर की बातें बता कर केस दर्ज करवा दिया। इस की सूचना पुलिस ने मुझे दी। इस बारे में समय से हम लोगों को जानकारी मिल गई, नहीं तो मामला और बिगड़ जाता। दुल्हन को हम अपने साथ ले जा रहे हैं। विदाई के दौरान जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्र, भाजपा के मंडल अध्यक्ष शिव कुमार पाठक, संतोष सिंह सहित अन्य संभ्रांत लोगों ने वर व वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed