फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Bhakt Prahlad Seva Samiti has resolved to help the poor

Ayodhya News: भक्त प्रहलाद सेवा समिति ने गरीबों की मदद का संकल्प लिया

Sat, 18 Apr 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Apr 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
The Bhakt Prahlad Seva Samiti has resolved to help the poor
भगवान झूलेलाल के चित्रपट के सामने दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ करते सिंधी समाज के लोग।
अयोध्या। भक्त प्रहलाद सेवा समिति और यूथ विंग की एक संयुक्त बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीब कन्याओं के विवाह में मदद करने का संकल्प लिया। यह संकल्प प्रभु झूलेलाल के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और जय झूलेलाल का उद्घोष लगाकर लिया गया। बैठक नाका बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर और यूथ विंग अध्यक्ष विक्रम आहूजा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन


समिति के महासचिव ओमप्रकाश ओमी ने बैठक का संचालन किया। बैठक में गरीब कन्याओं के विवाह, स्कूल की फीस जमा करने और इलाज के लिए मदद करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, हर माह गरीब महिलाओं को एक हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। वर्तमान में समिति 45 महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देकर सहयोग कर रही है। महासचिव ओमी ने बताया कि समिति मई-जून माह में समर कैंप आयोजित करेगी।
विज्ञापन


इन कैंपों के माध्यम से सांस्कृतिक, साहित्यिक, कला और सिंधी तीज त्योहारों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, सिंधी महापुरुषों की जयंती के माध्यम से बच्चों में जागरूकता पैदा की जाएगी। समिति ने राजीव मदान को शाल ओढ़ाकर सदस्य बनाया। बैठक में राकेश तलरेजा, राजकुमार मोटवानी, सुरेश पंजवानी सहित 50 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed