फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The auspicious songs of Siya-Ram are echoing everywhere in Ayodhya

Ayodhya News: अयोध्या में सर्वत्र गूंज रहे सिया-राम के मंगल गीत

Mon, 24 Nov 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The auspicious songs of Siya-Ram are echoing everywhere in Ayodhya
17- लक्ष्मण किला में श्रीसीताराम के स्वरूपों की आरती करते अ​धिकारी सूर्य प्रकाश शरण- संवाद - फोटो : टूंडला की भूमि प्रबंधक संमिति के पदा​धिकारी केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल से मिलकर मांग पत्र देते संगठन
अयोध्या । रामनगरी इन दिनों पूर्ण वैवाहिक उल्लास में सराबोर है। श्रीराम जन्मभूमि परिसर और समूचे मठ-मंदिरों में सोमवार को भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का हल्दी संस्कार विधिवत संपन्न कराया गया। अयोध्या में सर्वत्र “सिया-राम” के मंगल गीत, विवाह के पारंपरिक गीत, चौपाइयों और आरती की मधुर ध्वनियां गूंज रही हैं। राम विवाह के लिए मंदिरों में मंडप सज-धज कर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

हल्दी लगने के साथ ही विवाहोत्सव का उल्लास चरम पर पहुंचा। मंगलवार को एक दर्जन मंदिरों से श्रीराम की दिव्य बरात नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। बरात की तैयारियां मठ-मंदिरों में पूर्ण हो चुकी हैं। कहीं पुष्पों की वर्षा की व्यवस्था की गई है, तो कहीं पारंपरिक वाद्य–यंत्रों की टीम बरात के स्वागत के लिए सजधज कर तैयार है। श्रद्धालु सजधज कर मठों में पहुंच रहे हैं और जिन मार्गों से बरात गुजरेगी, वहां रंगोली, पुष्प-सज्जा और दीपमालाओं से भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं। राममंदिर से सटे प्राचीन रंगमहल में विवाहोत्सव के लोकाचार चल रहे हैं। इसी क्रम में रामलीला का मंचन भी हो रहा है। सोमवार को धनुष भंग की लीला का मंचन किया गया। मंगलवार को मंदिर से भव्य रामबरात निकाली जाएगी। मंदिर के महंत रामशरण दास ने बताया कि राम बरात में विभिन्न राजनीतिक, प्रशासनिक व न्यायिक हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

वहीं दशरथ महल बड़ास्थान में विभिन्न अनुष्ठानों की धूम है। सोमवार को भगवान समेत चारों भाई को हल्दी लगाई गई। मंगलवार को मंदिर से भव्य रामबरात गाजे-बाज के साथ निकाली जाएगी। मंदिर में देर शाम रामलीला का भी मंचन किया जा रहा है। वहीं जानकी महल ट्रस्ट, विअहुति भवन,बड़ाभक्तमाल, रामहर्षण कुंज सहित सैकड़ों मंदिरों में राम विवाहोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथिला पद्धति से राम विवाहोत्सव की धूम
लक्ष्मण किला में मिथिला भाव की उपासना की प्रधानता है। यहां मिथिला पद्धति से राम विवाहोत्सव की धूम है। मिथिला से पद्माजी, चंद्रकला, युगुल प्रिया, मीरा सहित कई सखियां लक्ष्मण किला में मंगल गीत गा रही हैं। देखो देखो री सिया के सजनवा, बड़ा मन मोहनवा ना... की प्रस्तुति हुई तो सभी भाव विभोर हो उठे। महंत मैथिली रमण शरण भी पूरे भाव-चाव से न्योछावर लुटाते नजर आए। अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने बताया कि सोमवार को हनुमत निवास से लक्ष्मण किला तक भव्य राम बरात निकाली जाएगी। इसमें जनकपुर से आई सखियां मंगलकलश लेकर चलेंगी तो घोड़े, बैंड-बाजे व भगवान के स्वरूप बरात का आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed