{"_id":"69711346a66879700b057e11","slug":"the-attendant-was-beaten-by-the-guards-a-report-was-filed-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-141581-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तीमारदार को गार्डों ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तीमारदार को गार्डों ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 21 Jan 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में मरीज के साथ गए तीमारदार की गार्डों ने पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है। उधर, कोतवाली अयोध्या पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज एफआईआर में महाराजगंज थाना क्षेत्र के दीनापुर निवासी महेश दत्त पांडेय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में उनके मामा जनार्दन मिश्रा की डायलिसिस हो रही है। मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे वह नई बिल्डिंग के दूसरे तल पर स्थित वार्ड नंबर 208 में उन्हें देखने गए थे। उनके साथ उनकी मां और मामी भी थीं। इस दौरान वहां तैनात गार्ड अशोक कुमार तिवारी अपने साथ 10-12 गार्डों के साथ आकर उनकी गर्दन पकड़ ली।
कुछ दिन पहले उनकी गर्दन का ऑपरेशन हुआ था। इस वजह से उन्हें तेज दर्द हुआ। बाद में उन्हें पकड़कर घसीट लिया और उनसे अभद्रता की गई। इस दौरान वहां मौजूद उनके भाई विष्णु दत्त पांडेय वीडियो बनाने लगे तो उन लोगों उसकी भी पिटाई कर दी। विरोध करने पर उन्हें तरह-तरह से धमकाया गया। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।